Data Science में करियर बनाना चाहते हैं? पहले जान लें ये 7 जरूरी स्किल्स
Career in Data Science: कॉर्पोरेट और आईटी सेक्टर में Data Science सबसे तेजी से बढ़ते हुए करियर विकल्पों में से एक बन चुका है. बैंकिंग, हेल्थकेयर, ई-कॉमर्स, आईटी, एजुकेशन और कई दूसरे सेक्टर में डेटा साइंटिस्ट की मांग लगातार बढ़ रही है.
Career in Data Science: अच्छी सैलरी और शानदार ग्रोथ की वजह से बड़ी संख्या में छात्र Data Science फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं. लेकिन सिर्फ डिग्री हासिल कर लेना काफी नहीं है. इस क्षेत्र में सफल होने के लिए कुछ जरूरी स्किल्स सीखना भी बेहद जरूरी है. अगर आप भी डेटा साइंस में अपना भविष्य देख रहे हैं, तो इन 7 स्किल्स पर जरूर काम करें.
Career in Data Science: प्रोग्रामिंग और डेटा हैंडलिंग की समझ बनाएं
Data Science में सबसे पहले Python और R जैसी प्रोग्रामिंग भाषाओं की अच्छी जानकारी होना जरूरी है. इनमें Python सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाती है क्योंकि इसकी मदद से डेटा को आसानी से एनालाइज किया जा सकता है. इसके अलावा SQL सीखना भी जरूरी है, क्योंकि ज्यादातर कंपनियां डेटाबेस से जानकारी निकालने के लिए SQL का इस्तेमाल करती हैं.
स्टैटिस्टिक्स, मैथ्स और मशीन लर्निंग सीखें
डेटा साइंस, का सबसे मजबूत आधार गणित और स्टैटिस्टिक्स होता है. अगर आपको Probability, Statistics, Linear Algebra और Basic Calculus की समझ होगी, तो डेटा का विश्लेषण करना आसान होगा.
इसके साथ Machine Learning की जानकारी भी जरूरी है. Regression, Classification, Clustering और Decision Tree जैसे कॉन्सेप्ट सीखने से आप ऐसे मॉडल बना पाएंगे जो भविष्य की संभावनाओं का अनुमान लगा सकें. यही स्किल कंपनियों में सबसे ज्यादा काम आती है.
प्रॉब्लम सॉल्विंग पर दें ध्यान
सिर्फ डेटा निकालना ही काफी नहीं होता, बल्कि उसे आसान तरीके से समझाना भी जरूरी होता है. इसके लिए Data Visualization की स्किल बहुत काम आती है. Tableau, Power BI और Matplotlib जैसे टूल्स की मदद से डेटा को चार्ट और ग्राफ के रूप में दिखाया जाता है.
इसके अलावा Problem Solving और Analytical Thinking भी जरूरी है. एक अच्छे डेटा साइंटिस्ट की पहचान यही होती है कि वह जटिल समस्या को डेटा की मदद से आसान समाधान में बदल सके.
कम्युनिकेशन और बिजनेस की समझ
कई लोग सोचते हैं कि Data Science सिर्फ कोडिंग तक सीमित है, लेकिन ऐसा नहीं है. आपको अपनी रिपोर्ट और निष्कर्ष टीम, मैनेजर या क्लाइंट को आसान भाषा में समझाने भी आने चाहिए.
इसके साथ बिजनेस की बेसिक समझ होना भी जरूरी है. जब आपको यह पता होगा कि किसी कंपनी का लक्ष्य क्या है, तभी आप सही डेटा का विश्लेषण करके उपयोगी सुझाव दे पाएंगे. इसलिए Communication Skills और Business Understanding दोनों पर बराबर ध्यान दें.
ये 7 स्किल्स दिलाएंगी बेहतर करियर
- Python या R Programming
- SQL और Database Management
- Statistics और Mathematics
- Machine Learning
- Data Visualization
- Problem Solving और Analytical Thinking
- Communication Skills और Business Understanding
इन स्किल्स के साथ अगर आप लगातार प्रैक्टिस करते हैं, छोटे-छोटे प्रोजेक्ट बनाते हैं और नई तकनीकों को सीखते रहते हैं, तो इस फील्ड में नौकरी मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है. आज भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर की बड़ी कंपनियां ऐसे प्रोफेशनल्स की तलाश में हैं जो डेटा को सही तरीके से समझकर बेहतर फैसले लेने में मदद कर सकें.
यह भी पढ़ें: छूट न जाए JHTET 2026 में आवेदन का मौका, झारखंड टीईटी के लिए जल्द करें अप्लाई
