अग्निवीर वायु भर्ती Intake 2027 के लिए आवेदन शुरू, 550 रुपये फीस, जानें कैसे करें अप्लाई

Agniveer Vayu Recruitment Intake 2027: भारतीय एयर फोर्स में अग्निवीर वायु भर्ती इनटेक के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसमें 21 दिनों तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चलेगी. ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- indianairforce.nic.in पर जाना होगा.

By Ravi Mallick | July 6, 2026 5:55 PM

Agniveer Vayu Recruitment Intake 2027: भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. एयरफोर्स ने अग्निवीर वायु इनटेक 02/2027 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक उम्मीदवार 6 जुलाई 2026 से 26 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे. इसके लिए उम्मीदवारों को भारतीय वायु सेना की आधिकारिक वेबसाइट indianairforce.nic.in पर जाकर फॉर्म भरना होगा.

अग्निवीर वायु भर्ती में Intake क्या है?

भारतीय वायु सेना (IAF) में अग्निवीर वायु के पद पर भर्ती के लिए जो चयन प्रक्रिया आयोजित की जाती है, उसे ही भर्ती इनटेक (Recruitment Intake) कहा जाता है. ‘इनटेक’ (Intake) का मतलब “बैच” या “भर्ती सत्र” (Batch/Session) होता है.

Agniveer Vayu Important Dates: इन तारीखों का रखें ध्यान

कार्यक्रमतारीख
आवेदन शुरू06 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि26 जुलाई 2026
फीस जमा करने की अंतिम तिथि26 जुलाई 2026
परीक्षा तिथि22-23 सितंबर 2026
एग्जाम सिटीपरीक्षा से पहले
एडमिट कार्डपरीक्षा से 24-48 घंटे पहले

Agniveer Vayu Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?

साइंस स्ट्रीम के उम्मीदवारों के लिए 10+2 में गणित, भौतिकी और अंग्रेजी विषय होना जरूरी है. कुल 50 प्रतिशत अंक और अंग्रेजी में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए. इसके अलावा संबंधित ट्रेड में 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा या 2 वर्षीय वोकेशनल कोर्स करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं.

अन्य विषयों के उम्मीदवारों के लिए 10+2 में कम से कम 50 प्रतिशत कुल अंक और अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक जरूरी हैं. दो वर्षीय वोकेशनल कोर्स करने वाले अभ्यर्थी भी पात्र हैं.

Agniveer Vayu Recruitment Intake 2027 Notification Check Here

Agniveer Vayu Age Limit: कितनी चाहिए आयु?

Agniveer Vayu में आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 17.5 वर्ष और अधिकतम आयु 22 वर्ष होनी चाहिए. उम्मीदवार का जन्म 1 जुलाई 2005 से 1 जनवरी 2010 के बीच होना चाहिए. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी.

अग्निवीर वायु के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • सबसे पहले भारतीय वायु सेना की आधिकारिक वेबसाइट indianairforce.nic.in पर जाएं.
  • Agniveer Vayu Intake 02/2027 Recruitment लिंक पर क्लिक करें.
  • नए उम्मीदवार हैं तो पहले रजिस्ट्रेशन करें और फिर लॉगिन करें.
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें.
  • फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
  • ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें.
  • भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

Agniveer Vayu एप्लीकेशन फीस

अग्निवीर वायु भर्ती के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 550 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. इसके साथ लागू GST भी देना होगा. फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS, मोबाइल वॉलेट या अन्य ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- बिहार पुलिस में SI की वैकेंसी, इस दिन से करें आवेदन