नर्सिंग ऑफिसर की बंपर वैकेंसी, सैलरी होगी 44000 से ज्यादा

UKMSSB Nursing Officer Recruitment 2026: उत्तराखंड मेडिकल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (UKMSSB) ने नर्सिंग ऑफिसर के 196 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस भर्ती के तहत महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इसमें डिप्लोमा और डिग्री धारकों के लिए भी अवसर दिए गए हैं.

By Ravi Mallick | July 5, 2026 11:42 PM

UKMSSB Nursing Officer Recruitment 2026: अगर आप नर्सिंग के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ukmssb.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 12 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और 2 जुलाई 2026 तक चलेगी. ऐसे में योग्य उम्मीदवार अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना जल्द आवेदन कर दें.

UKMSSB Nursing Officer Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ukmssb.org पर जाएं.
  • होमपेज पर UKMSSB Nursing Officer Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • नया रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें.
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें.
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें.
  • अपनी श्रेणी के अनुसार एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें.
  • फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी की जांच करें.
  • आवेदन सफल होने के बाद उसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लें.

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 196 नर्सिंग ऑफिसर पदों को भरा जाएगा. चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में की जाएगी. आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे. चयनित उम्मीदवारों को लेवल-7 के तहत 44,900 रुपये से लेकर 1,42,400 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा. सरकारी नौकरी के साथ अन्य भत्तों का लाभ भी नियमों के अनुसार दिया जाएगा.

UKMSSB Nursing Officer के लिए कौन कर सकता है अप्लाई?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास GNM, BSc Nursing, BSc (Hons) Nursing या Post Basic BSc Nursing की डिग्री होनी चाहिए. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई योग्यता की पूरी जानकारी जरूर पढ़ लें.

आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी.

यह भी पढ़ें: बिहार असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में जनरल कैटेगरी को झटका, 43 साल के हुए तो मौका खत्म!