NEET में फेल हुईं पर नहीं मानी हार, अब Rolls Royce में इंटर्नशिप करके कमा रहीं 72.3 लाख का पैकेज

Rithuparna KS Success Story: कर्नाटक की ऋतुपर्णा केएस ने रोल्स-रॉयस में इंटर्नशिप हासिल की है. उनकी ये उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने किसी IIT से पढ़ाई नहीं की है. इससे पहले वे नीट की तैयारी कर रही थीं.

By Shambhavi Shivani | July 5, 2026 10:56 AM

Rithuparna KS Success Story: हर साल करीब 22 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा देते हैं. कुछ को सफलता मिलती है तो कुछ लोग 2-4 अटेंप्ट के बाद भी मेडिकल कॉलेज में सीट हासिल नहीं कर पाते हैं. कई बार होता ये भी है कि NEET UG एग्जाम तो क्रैक हो जाता है लेकिन मनचाही सीट और मेडिकल कॉलेज न मिलने के कारण सपना अधूरा रहा जाता है. लेकिन कर्नाटक की ऋतुपर्णा केएस (Rithuparna KS) ने इस असफलता से हार नहीं मानी और खुद को दूसरे लक्ष्य के लिए तैयार किया. केवल 20 साल की उम्र में आज उनका पैकेज 72.3 लाख रुपये सालाना है.

MBBS का सपना अधूरा, बदल लिया फील्ड

ऋतुपर्णा केएस ने MBBS कॉलेज में एडमिश का सपना देखा था. लेकिन MBBS सीट नहीं मिल पाने के कारण, उनके इस सपने पर ब्रेक लग गया. हालांकि, ऋतुपर्णा ने हार नहीं मानी और अपना फील्ड बदल लिया.

ऋतुपर्णा केएस एक वर्कशॉप में शामिल होते हुए (PC-लिंक्डइन)

रोल्स-रॉयस में इंटर्नशिप से बदली किस्मत

ऋतुपर्णा केएस की लाइफ में टर्निंग प्वॉइंट तब आया जब उन्हें दुनिया की फेमस कंपनियों में से एक रोल्स-रॉयस में इंटर्नशिप का मौका मिला. कॉलेज की पढ़ाई के साथ उन्होंने इस इंटर्नशिप को जारी रखा. कई बार देर रात तक काम करना पड़ता था.

IIT नहीं इस साधारण कॉलेज से की पढ़ाई

उन्होंने कर्नाटक के Sahyadri College of Engineering & Management से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की. उन्होंने मेकाट्रॉनिक्स, रोबोटिक्स और ऑटोमेशन इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन लिया. उनकी कहानी में इंटरेस्टिंग बात ये है कि उन्होंने IIT जैसे संस्थान से पढ़ाई नहीं की. फिर भी अपने स्किल्स को हमेशा से बढ़ाने पर जोर दिया. कॉलेज की पढ़ाई के साथ कई प्रोजेक्ट्स पर फोकस किया और अपने कनेक्शन के मजबूत किया.

कॉलेज की पढ़ाई के साथ किए कई सारे प्रोजेक्ट्स

करीब एक महीने पहले उन्होंने अपने लिंक्डइन प्रोफाइल पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसके मतुाबिक उन्होंने IIT Madras से Wheeled Mobile Robots कोर्स में सर्टिफिकेट हासिल किया. इसके अलावा कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहीं और इंटरनेशनल कंपटीशन में मेडल हासिल किया. एनआईटीके सुरथकल (NITK Surathkal) के साथ विभिन्न रिसर्च प्रोजेक्ट्स में भी योगदान दिया.

यह भी पढ़ें- जमशेदपुर की बेटी का कमाल! PM मोदी से सीधे बात, देश के पहले सेमीकंडक्टर प्लांट से जुड़ा नाम