मेहंदी का रंग उतरा भी नहीं कि बन गईं अफसर, शादी के अगले ही दिन BPSC टॉपर बनीं पटना की सुदिति
Suditi Bhushan BPSC Topper: पटना की सुदिति भूषण ने शादी के अगले ही दिन बीपीएससी परीक्षा पास कर राज्य कर सहायक आयुक्त का पद हासिल किया है. जानिए उनकी सफलता की पूरी कहानी.
Suditi Bhushan BPSC Topper: कहते हैं कि जब किस्मत और मेहनत एक साथ मिलते हैं, तो कामयाबी का रंग और भी गहरा हो जाता है. ऐसा ही स्टोरी है पटना की सुदिति भूषण. सुदिति के घर में शादी की शहनाइयां अभी शांत भी नहीं हुई थीं कि अगले ही दिन उनके बीपीएससी (BPSC) टॉपर बनने की खबर आ गई. 19 जून 2026 को वो शादी के बंधन में बंधीं और ठीक अगले दिन 20 जून को आए 70वीं बीपीएससी परीक्षा के रिजल्ट में उनका सिलेक्शन ‘राज्य कर सहायक आयुक्त’ (State Tax Assistant Commissioner) के प्रतिष्ठित पद पर हो गया.
शादी के मंडप से सीधे कामयाबी के शिखर तक
19 जून को उन्होंने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले सौरभ श्रीवास्तव के साथ सात फेरे लिए. सौरभ खुद भी प्रशासनिक सेवा में हैं और वर्तमान में कार्यपालक दंडाधिकारी (Executive Magistrate) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अभी शादी की रस्में और बधाइयों का दौर चल ही रहा था कि 20 जून 2026 को बिहार लोक सेवा आयोग ने अपना रिजल्ट जारी कर दिया. जिसमें सुदिति ने टॉप किया है.
पहले भी गाड़ चुकी हैं सफलता का झंडा
यह पहली बार नहीं है जब सुदिति (Suditi Bhushan )ने बीपीएससी की परीक्षा पास की है. सुदिति पढ़ाई में शुरू से ही काफी होनहार रही हैं. इससे पहले उन्होंने 64वीं बीपीएससी परीक्षा में भी शानदार सफलता हासिल की थी. उस समय उन्होंने पूरे बिहार में 486वीं रैंक हासिल की थी और उन्हें CO का पद मिला था. फिलहाल, सुदिति बक्सर जिले में चकबंदी पदाधिकारी के रूप में काम कर रही थीं. लेकिन उनके सपने बड़े थे और वे अपनी रैंक में सुधार करना चाहती थीं. इसी वजह से उन्होंने नौकरी के साथ-साथ अपनी तैयारी जारी रखी और दूसरे प्रयास में अपनी रैंक को और बेहतर बनाकर दिखाया.
Suditi Bhushan BPSC Topper: पटना के टॉप संस्थानों से हुई है पढ़ाई
मूल रूप से बिहार के भोजपुर (बड़का डुमरा) की रहने वाली सुदिति की शुरुआती पढ़ाई-लिखाई पटना में ही हुई है. उन्होंने पटना के फेमस सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल से अपनी स्कूलिंग पूरी की. इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए पटना वीमेंस कॉलेज का रुख किया, जहां से उन्होंने ज्योग्राफी ऑनर्स में अपना ग्रेजुएशन पूरा किया. कॉलेज के दिनों से ही उनका झुकाव सिविल सर्विसेज की तरफ था, जिसे उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से सच कर दिखाया.
परिवार में पहले से हैं कई बड़े अधिकारी
Suditi Bhushan की इस कामयाबी के पीछे उनके परिवार का भी बहुत बड़ा हाथ रहा है. उनका पूरा परिवार शिक्षा और प्रशासनिक सेवाओं से जुड़ा हुआ है, जिससे सुदिति को हमेशा आगे बढ़ने का माहौल और हौसला मिला. उनके पिता डॉ कृष्ण भूषण प्रसाद भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के रिटायर्ड अधिकारी हैं और मां डॉ निभा श्रीवास्तव आकाशवाणी पटना में उद्घोषिका (Announcer) हैं. सिर्फ इतना ही नहीं, सुदिति की बड़ी बहन मेधा भूषण 2019 बैच के IPS अधिकारी हैं, जबकि उनका छोटा भाई सत्यम भूषण श्रीवास्तव BHU से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है.
यह भी पढ़ें: पहले अटेम्प्ट में BPSC फतह, गया की तृप्ति APO में टॉपर
