आज जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, यहां सबसे पहले पाएं मार्कशीट

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2026: यूपी बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतजार आज यानी 23 अप्रैल 2026 को खत्म होने वाला है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ से हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट शाम 4 बजे जारी हो जाएगा. बोर्ड की तरफ से 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ जारी होगा.

By Ravi Mallick | April 23, 2026 7:05 AM

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2026: इस साल करीब 52 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने यूपी बोर्ड की परीक्षा दी है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ से 52 लाख छात्रों का इंतजार आज खत्म होने वाला है. रिजल्ट जारी होते ही स्टूडेंट्स इसे ऑनलाइन चेक कर सकेंगे. इसके लिए UPMSP UP Board की वेबसाइट और DigiLocker दोनों प्लेटफॉर्म पर लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा.

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2026: ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा.
  • इसके बाद 10वीं या 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल नंबर डालें.
  • सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • इसे डाउनलोड या स्क्रीनशॉट लेकर सेव कर लें.

UP Board 10th Result 2026 Link

UP Board 12th Result 2026 Link

रिजल्ट चेक करने के ऑपशन्स

रिजल्ट के समय वेबसाइट स्लो या क्रैश होना आम बात है. ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है. आप DigiLocker का इस्तेमाल कर सकते हैं, जहां आपकी डिजिटल मार्कशीट आसानी से मिल जाएगी.

इसके अलावा SMS के जरिए भी रिजल्ट चेक करने का ऑप्शन मिल सकता है. इसके लिए आपको UP10 या UP12 के साथ अपना रोल नंबर भेजना होगा. हालांकि SMS नंबर बोर्ड की तरफ से जारी किया जाएगा, इसलिए उस अपडेट पर नजर रखें.

UPMSP ने दी अपडेट

पासिंग के नियम

अगर कोई छात्र 10वीं क्लास में 6 में से 5 विषयों में पास हो जाता है और 1 विषय में फेल हो जाता है तो ऐसे छात्र भी बोर्ड परीक्षा में पास माने जाएंगे. यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद कंपार्टमेंट के लिए आवेदन लिए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, यहां सबसे पहले करें चेक