यूपी लेखपाल के लिए रिवाइज्ड Answer Key जारी, जानें कब आएगा रिजल्ट

UP Lekhpal Revised Answer Key 2026: यूपी में लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए रिवाइज्ड आंसर की जारी हो गई है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपने सेट के अनुसार आंसर की चेक कर सकते हैं. आंसर की चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- upsssc.gov.in पर जाना होगा.

By Ravi Mallick | July 1, 2026 11:39 PM

UP Lekhpal Revised Answer Key 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लेखपाल मुख्य परीक्षा 2025-26 की रिवाइज्ड आंसर की जारी कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने 21 मई 2026 को आयोजित लेखपाल मुख्य परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संशोधित आंसर की देख सकते हैं. रिवाइज्ड आंसर की जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों को रिजल्ट का इंतजार है. आयोग पहले सभी आपत्तियों और उत्तरों की जांच विशेषज्ञों से कराएगा, उसके बाद अंतिम परिणाम घोषित किया जाएगा.

UP Lekhpal का रिजल्ट कब आएगा?

रिवाइज्ड आंसर की जारी होने के बाद विषय विशेषज्ञ सभी सवालों और उन पर मिली आपत्तियों की दोबारा समीक्षा करेंगे. यदि किसी प्रश्न या उत्तर में बदलाव की जरूरत होगी तो उसे अंतिम रूप दिया जाएगा. इसके बाद फाइनल आंसर की तैयार होगी और उसी के आधार पर लेखपाल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

ऐसे चेक करें Revised Answer Key

  • सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • होम पेज पर UP Lekhpal Revised Answer Key 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • संबंधित नोटिस या PDF खोलें.
  • अपने प्रश्न पत्र के अनुसार उत्तरों का मिलान करें.
  • भविष्य के लिए आंसर की डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.

UP Lekhpal कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल्स

कैटेगरीपद
सामान्य (General)3205
ईडब्ल्यूएस (EWS)792
ओबीसी (OBC)2158
एससी (SC)1679
एसटी (ST)160
कुल पद7994

भर्ती का पूरा शेड्यूल

यूपी लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 दिसंबर 2025 से शुरू हुई थी. आवेदन और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी 2026 थी. आवेदन फॉर्म में सुधार 4 फरवरी 2026 तक किया गया. पात्रता परिणाम 26 फरवरी 2026 को जारी हुआ. मुख्य परीक्षा शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 4 मई 2026 से शुरू हुई. लेखपाल मुख्य परीक्षा 21 मई 2026 को आयोजित की गई. एडमिट कार्ड 16 मई 2026 को जारी हुए, जबकि प्रारंभिक आंसर की 22 मई 2026 को जारी की गई. अब 1 जुलाई 2026 को रिवाइज्ड आंसर की जारी कर दी गई है. इसके बाद जल्द ही रिजल्ट घोषित होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: UP Polytechnic अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक