चार साल का इंतजार खत्म, UP असिस्टेंट प्रोफेसर का रिजल्ट जारी

UP Assistant Professor Result 2026: उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट पुलिस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. उत्तर प्रदेश हायर एजुकेशन सर्विस कमीशन (UPHESC) की तरफ से असिस्टेंट प्रोफेसर का रिजल्ट जारी हो गया है. कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर सब्जेक्ट वाइज रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

By Ravi Mallick | June 9, 2026 11:08 PM

उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का नोटिफिकेशन विज्ञापन संख्या 51 के तहत ये भर्तियां हो रही हैं. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया साल 2022 में शुरू हुई थी. लंबे इंतजार के बाद अब परीक्षा और चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिजल्ट जारी किया गया है. रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.

UP Assistant Professor Result 2026 ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले उम्मीदवार को upessc.up.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा.
  • होमपेज पर Assistant Professor Result 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा.
  • इसके बाद उम्मीदवार को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डिटेल्स भरनी होंगी.
  • फिर सब्जेक्ट वाइज रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.
  • उम्मीदवार चाहें तो इसे डाउनलोड करके प्रिंट भी निकाल सकते हैं.

UP Assistant Professor Subject Wise Result 2026 Check Here

वैकेंसी डिटेल्स

इस भर्ती के लिए आवेदन 09 जुलाई 2022 से शुरू हुए थे और 29 अगस्त 2022 तक चले थे. फीस जमा करने की अंतिम तारीख 30 अगस्त 2022 थी. फॉर्म पूरा करने की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2022 रखी गई थी. इसके बाद परीक्षा 18 और 19 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई. एडमिट कार्ड 15 अप्रैल 2026 को जारी किए गए थे और आंसर की 22 अप्रैल 2026 को आई थी. अब 09 जून 2026 को रिजल्ट घोषित कर दिया गया है.

सब्जेक्ट वाइज वैकेंसी

विषय (Subject)पद संख्याविषय (Subject)पद संख्या
हिंदी80अंग्रेजी62
समाजशास्त्र (Sociology)42भूगोल47
राजनीति विज्ञान44अर्थशास्त्र60
बी.एड (B.Ed)75रसायन विज्ञान70
भौतिकी47प्राणी विज्ञान (Zoology)33
वाणिज्य49गणित24
वनस्पति विज्ञान48सैन्य विज्ञान21
मनोविज्ञान17शिक्षा25
संस्कृत43सांख्यिकी (Statistics)2
इतिहास25प्राचीन इतिहास19
कृषि अर्थशास्त्र3कानून (Law)8
बागवानी (Horticulture)3उर्दू8
पशुपालन एवं डेयरी5संगीत सितार4
शारीरिक शिक्षा3संगीत गायन10
गृह विज्ञान10संगीत तबला3
दर्शनशास्त्र10चित्रकला (Drawing)9
एशियाई संस्कृति1मानवशास्त्र (Anthropology)4

इस भर्ती के तहत कुल 917 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेरिट के आधार पर फाइनल चयन किया गया है. अलग-अलग विषयों के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया गया है और रिजल्ट सब्जेक्ट वाइज जारी किया गया है.

यह भी पढ़ें: राज्य सरकार की नौकरी चाहिए? देखें ये टॉप 5 बेहतरीन ऑप्शंस