उत्तराखंड पीसीएस का फाइनल रिजल्ट जारी, जसमीत कौर ने किया टॉप

UKPSC PCS Final Result 2026: उत्तराखंड स्टेट सिविल सर्विस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (UKPSC) की तरफ से स्टेट पीसीएस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी हो गई है.

By Ravi Mallick | June 2, 2026 1:54 PM

UKPSC PCS Final Result 2026: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने स्टेट सिविल सर्विस यानी PCS परीक्षा 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट (UKPSC PCS Final Result 2026) ऑनलाइन देख सकते हैं. आयोग ने रिजल्ट के साथ टॉपर्स की लिस्ट और विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों के नाम भी जारी कर दिए हैं. इस बार डिप्टी कलेक्टर पद के लिए जसमीत कौर ने पहला स्थान हासिल किया है.

उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 मार्च 2024 को शुरू हुई थी. इसके लिए मेन्स परीक्षा नवंबर 2025 में आयोजित की गई थी. अब फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- psc.uk.gov.in पर जाना होगा.

UKPSC PCS Final Result 2026: ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले UKPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “UKPSC PCS Final Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
  • रिजल्ट PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी.
  • अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें.
  • भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट या PDF डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.

UKPSC PCS Final Result 2026 Check Here

UKPSC PCS Toppers List: देखें डिप्टी कलेक्टर के लिए टॉपर्स लिस्ट

SNरोल नंबरनाम
1134131जसमीत कौर
2128425वर्षा जोशी
3168433आशुतोष नौटियाल
4102167अमित चंद्र द्विवेदी
5184614मीनाक्षी भाटिया
6142048फराज मियां
7208747वायरल शर्मा
8118655उज्ज्वल डालाकोटी
9242015काजल सैनी

जारी मेरिट लिस्ट के अनुसार डिप्टी कलेक्टर (कार्मिक एवं सतर्कता विभाग) पद पर जसमीत कौर ने टॉप किया है. उनके बाद वर्षा जोशी दूसरे स्थान पर रहीं. वहीं आशुतोष नौटियाल, अमित चंद्र द्विवेदी, मीनाक्षी भाटिया और फराज मियां समेत कई उम्मीदवारों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए चयन सूची में जगह बनाई है.

UKPSC PCS DSP रैंक के लिए टॉपर्स लिस्ट

SNरोल नंबरनाम
1122850आदिति पुनेठा
2230824ऐश्वर्या भट्ट
3160120मनीष चंद रमोला
4112095संदीप कुमार सिंह पटेल
5198930शताक्षी शर्मा
6187601सक्षम
7106189गोविंद पांडेय
8139210हिमांशु दिवाकर
9164771श्रेया सिंह
10224365प्रकृति नेगी

पुलिस उपाधीक्षक (DSP) पद की चयन सूची में आदिति पुनेठा ने पहला स्थान हासिल किया है. उनके बाद ऐश्वर्या भट्ट दूसरे और मनीष चंद रमोला तीसरे स्थान पर रहे. इसके अलावा संदीप कुमार सिंह पटेल, शताक्षी शर्मा, सक्षम, गोविंद पांडेय, हिमांशु दिवाकर, श्रेया सिंह और प्रकृति नेगी भी चयनित उम्मीदवारों में शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: RPSC RAS के लिए इस दिन से करें अप्लाई, 607 पदों पर वैकेंसी