MP Board सेकेंड एग्जाम का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट करें चेक

MP Board 2nd Exam Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड की दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) की तरफ से एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी किया गया है.

By Ravi Mallick | June 12, 2026 5:46 PM

MP Board 2nd Exam Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) ने कक्षा 12वीं की दूसरी परीक्षा (सप्लीमेंट्री और अंक सुधार) का रिजल्ट घोषित कर दिया है. इसके साथ ही राज्यभर के करीब 1.76 लाख विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है. बोर्ड ने शुक्रवार शाम परिणाम जारी करते हुए परीक्षा से जुड़े आंकड़े भी साझा किए.

MP Board 12th में कैसा रहा रिजल्ट?

मध्य प्रदेश बोर्ड के अनुसार नियमित श्रेणी में कुल 1,42,468 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था. इनमें से 1,42,467 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम के बाद 84,871 विद्यार्थी सफल घोषित किए गए. वहीं 57,591 छात्र इस परीक्षा में पास नहीं हो सके. नियमित वर्ग का कुल पास प्रतिशत 59.57 प्रतिशत दर्ज किया गया है.

MP Board 2nd Exam Result 2026: ऐसे चेक करें

  • एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाएं.
  • 12वीं द्वितीय परीक्षा परिणाम लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करें.
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा.
  • भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड या प्रिंट कर लें.

कब हुई थी परीक्षा?

12वीं की दूसरी परीक्षा 2 मई से 26 मई 2026 के बीच आयोजित की गई थी. बोर्ड ने उच्च शिक्षा संस्थानों में चल रही प्रवेश प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए परिणाम को प्राथमिकता के आधार पर जारी किया है, ताकि विद्यार्थियों को कॉलेजों में दाखिले के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो.

एमपी बोर्ड की ओर से संकेत मिले हैं कि कक्षा 10वीं की दूसरी परीक्षा (सप्लीमेंट्री एवं अंक सुधार) का रिजल्ट भी अगले कुछ दिनों में जारी किया जा सकता है. ऐसे में 10वीं के विद्यार्थियों का इंतजार भी जल्द खत्म होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: UP DElEd एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी, इस दिन से भरें फॉर्म