CA Inter का रिजल्ट जारी, शार्दुल शेखर को रैंक 1, देखें टॉपर्स लिस्ट

CA Inter Result 2026 Declared: सीए इंटर परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) की तरफ से इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी हो गया है. इसमें डोंबिवली के रहने वाले शार्दुल शेखर ने रैंक 1 लाकर टॉप किया है,

By Ravi Mallick | June 24, 2026 11:14 AM

CA Inter Result 2026 Declared: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA Intermediate May 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार भी परीक्षा का पास प्रतिशत अपेक्षाकृत कम दर्ज किया गया. इसके साथ ही ICAI ने ऑल इंडिया टॉपर्स की सूची और उनके मार्क्स भी जारी कर दिए हैं. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाकर देख सकते हैं.

ICAI द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, CA Intermediate May 2026 परीक्षा के Group-I में कुल 91,237 उम्मीदवार शामिल हुए थे. इनमें से 9,350 अभ्यर्थी परीक्षा पास करने में सफल रहे. इस तरह Group-I का कुल पास प्रतिशत 10.25 प्रतिशत दर्ज किया गया. इससे साफ है कि इस ग्रुप की परीक्षा काफी कठिन रही.

ICAI CA Inter Toppers List: देखें सीए इंटर टॉपर्स लिस्ट

रैंकउम्मीदवार का नामशहरप्राप्तांकप्रतिशत
1शार्दुल शेखर विचारेडोंबिवली531/60088.50%
2अभिनव सतीशकोच्चि530/60088.33%
3तीर्थ जैनमुंबई519/60086.50%

CA Inter Result 2026 Declared: ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले ICAI की आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “CA Intermediate May 2026 Result” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना Roll Number और Registration Number दर्ज करें.
  • इसके बाद स्क्रीन पर दिया गया Captcha Code भरें.
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें.
  • आपका CA Intermediate May 2026 का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट या PDF डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.

ICAI CA Inter Result 2026 Check Here

ICAI ऑफिसर ने दी अपडेट

CA Inter Group-II का पास प्रतिशत

Group-II में कुल 64,381 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी. इनमें से 10,372 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की. इस ग्रुप का पास प्रतिशत 16.11 प्रतिशत रहा, जो दोनों अलग-अलग ग्रुप में सबसे अधिक है. वहीं दोनों ग्रुप एक साथ देने वाले उम्मीदवारों की बात करें तो कुल 33,304 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. इनमें केवल 2,820 उम्मीदवार ही दोनों ग्रुप पास कर सके. दोनों ग्रुप का संयुक्त पास प्रतिशत 8.47 प्रतिशत दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ें: RBI ऑफिस अटेंडेंट का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक