RBI ऑफिसर ग्रेड बी का एडमिट कार्ड जारी, देखें एग्जाम शेड्यूल

RBI Officer Grade B Admit Card 2026: रिजर्व बैंक में ऑफिसर ग्रेड भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो चुका है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से ऑफिसर ग्रेड बी का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट opportunities.rbi.org.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

By Ravi Mallick | June 5, 2026 5:52 PM

RBI Officer Grade B Admit Card 2026: RBI में ऑफिसर बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. RBI ने Officer Grade B भर्ती 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं.

इस भर्ती की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है. आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल 2026 से शुरू हुई थी और 20 मई 2026 तक चली थी. फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 20 मई 2026 ही थी. अब एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी हो गया है. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.

RBI Officer Grade B Admit Card 2026 ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले RBI की ऑफिशियल वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाएं.
  • होमपेज पर RBI Officer Grade B Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब लॉगिन पेज खुलेगा जहां रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालना होगा.
  • सबमिट करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें.

RBI Officer Grade B Admit Card 2026 Download Link

एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा सेंटर, समय और जरूरी निर्देशों को ध्यान से पढ़ना जरूरी है. परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी जरूर लेकर ही एग्जाम सेंटर पर जाएं.

RBI Officer Grade B एग्जाम शेड्यल

RBI Grade B की Phase 1 परीक्षा 13 जून 2026 को आयोजित होगी जबकि Phase 2 परीक्षा 25 जुलाई 2026 को होगी. DEPR और DSIM की Phase 1 परीक्षा 14 जून 2026 को रखी गई है. एडमिट कार्ड 5 जून 2026 को जारी कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें: SSC दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक