भारतीय रेल में 22195 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

सरकारी नौकरी से जुड़ने के इच्छुक युवाओं से रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने असिस्टेंट टीआरडी, प्वॉइंट्समैन, ट्रैक मेंटेनर और असिस्टेंट लोको शेड जैसे विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किये हैं. आप अगर 10वीं पास हैं और संबंधित ट्रेड में आइटीआइ की योग्यता रखते हैं, तो निर्धारित तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर करियर को रफ्तार दे सकते हैं.

By Prachi Khare | February 5, 2026 2:29 PM

Railway recruitment 2026 : भारत सरकार, मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे के तहत रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से सीपीसी पे मैट्रिक्स लेवल 1 से 7 के अंतर्गत कुल 22195 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू की गयी है. आप निर्धारित पात्रता को पूरा करते हैं, तो इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

भरे जायेंगे कुल 22195 पद

इन पदों में असिस्टेंट टीआरडी, असिस्टेंट ऑपरेशंस (इलेक्ट्रिकल), असिस्टेंट टीएल एंड एसी, असिस्टेंट (एस एंड टी), प्वॉइंट्समैन बी, असिस्टेंट ट्रैक मशीन, ट्रैक मेंटेनर, असिस्टेंट ब्रिज, असिस्टेंट कैरेज एंड वैगन, असिस्टेंट लोको शेड (इलेक्ट्रिकल), असिस्टेंट पी वे, असिस्टेंट ऑपरेशंस (इलेक्ट्रिकल) आदि पद शामिल हैं. किस जोन में कितने पदों पर आवेदन मांगे गये हैं, यह जानने के लिए अधिसूचना देखें.

आप कर सकते हैं आवेदन

मान्यताप्राप्त संस्थान से दसवीं पास होने के साथ संबंधित ट्रेड में आइटीआइ या समकक्ष योग्यता या राष्ट्रीय शिक्षा संस्थान (एनसीवीटी) द्वारा जारी राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाण पत्र (एनएसी) की योग्यता प्राप्त करनेवाले आवेदन के पात्र है.

इसे भी पढ़ें : Board exam preparation : तैयारी के अंतिम दौर में गलतियों से बचें, सफलता चुनें

आयु सीमा

उपरोक्त पदों के लिए 18 से 33 वर्ष तक की आयु वर्ग के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी.

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन सिंगल स्टेज कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीइटी) के आधार पर किया जायेगा. सीबीटी 90 मिनट का होगा, जिसमें जनरल साइंस व मैथमेटिक्स से 25-25, जनरल इंटेलिजेंसी व रीजनिंग से 30 एवं जनरल अवेयरनेस व करेंट अफेयर्स से 20 प्रश्न पूछे जायेंगे. सीबीटी में सफल उम्मीदवारों को पीइटी के लिए बुलाया जायेगा. पीइटी के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा.
वेतन: चयनित उम्मीदवारों को शुरुआत में 18,000 रुपये प्रतिमाह दिये जायेंगे.

ऐसे करें आवेदन

ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किये जायेंगे. अंतिम तिथि: 2 मार्च, 2026.
आवेदन शुल्क : 500 रुपये (आरक्षित श्रेणी को 250 रुपये) का भुगतान करना है. सीबीटी में शामिल होनेवाले अभ्यर्थियों को शुल्क का कुछ हिस्सा वापस दे दिया जायेगा.
विवरण देखें : यहां क्लिक करें