बिहार से MBBS करने वालों के लिए खुशखबरी! NMCH में बढ़ेंगी सीटें

MBBS Seats: नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (NMCH) में MBBS और PG सीटें बढ़ाने की तैयारी चल रही है. बिहार के स्टूडेंट्स को अब अपने ही राज्य में ज्यादा सीटें मिलेंगी.

By Shambhavi Shivani | April 6, 2026 3:45 PM

MBBS Seats: बिहार से MBBS की पढ़ाई करने वालों के लिए काम की खबर है. बिहार की राजधानी पटना स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (NMCH) में MBBS और PG सीटें बढ़ाने की तैयारी चल रही है. कॉलेज प्रशासन ने नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) को प्रस्ताव भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

कितनी सीटें बढ़ाने की योजना है?

  • MBBS सीटें: 150 तक बढ़ाने का प्रस्ताव
  • PG सीटें: 20 सीट बढ़ाने की मांग

सीट बढ़ने से क्या होगा फायदा?

अगर यह प्रस्ताव मंजूर हो जाता है, तो बिहार के छात्रों को अपने ही राज्य में मेडिकल की पढ़ाई में ज्यादा सीट मिलेंगे. खासकर उन स्टूडेंट्स को ज्यादा फायदा मिलेगा, जो प्राइवेट कॉलेज की फीस नहीं भर सकते हैं. साथ ही यहां के हॉस्पिटल में जूनियर डॉक्टरों की संख्या बढ़ेगी. इससे मरीजों का बेहतर इलाज होगा.

लैब- बड़े लेक्चर हॉल नहीं है

NMCH में MBBS और PG सीटें बढ़ाने की राह में सबसे बड़ी रुकावट इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी है. कॉलेज में पहले से ही हॉस्टल भरे हुए हैं, नए छात्रों के लिए पर्याप्त कमरे नहीं हैं. इसके अलावा आधुनिक लैब, बड़े लेक्चर हॉल और पर्याप्त बिल्डिंग स्पेस की कमी है. NMC के नियमों के अनुसार सीट बढ़ाने के लिए इन सुविधाओं का होना जरूरी है, लेकिन वर्तमान में कॉलेज इन मानकों पर खरा नहीं उतर पा रहा है. साथ ही छात्रों की संख्या के अनुसार प्रोफेसरों और नर्सिंग स्टाफ की भी कमी बनी हुई है.

यह भी पढ़ें- 15 अप्रैल के बाद शुरू होगी एडमिशन प्रक्रिया, PU में फिर से एंट्रेंस एग्जाम