1997 का वो साल जब रद्द करनी पड़ी थी JEE परीक्षा, NEET कोई पहला उदाहरण नहीं 

JEE Paper Leak: नीट की तरह जेईई परीक्षा में भी लीक जैसी घटनाएं देखने को मिली हैं. तब ये मामला CBI को सौंपा गया था और परीक्षा भी रद्द करनी पड़ी थी.

By Shambhavi Shivani | May 16, 2026 6:22 PM

JEE Paper Leak: नीट परीक्षा में पेपर लीक को लेकर इसे रद्द कर दिया गया है. इस खबर ने बीते कई दिनों से लोगों के होश उड़ा दी है. लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि ये पहला मामला नहीं है जब किसी परीक्षा का पेपर लीक हुआ है. NEET की तरह जेईई (Joint Entrance Examination यानी JEE) परीक्षा का पेपर भी लीक हो चुका है. अगर कोई Gen Z इस खबर को पढ़ रहा है रही है तो बता दें कि आपके पैदा होने के से पहले ये पेपर लीक हुआ था.

1997: JEE का सबसे बड़ा पेपर लीक मामला

JEE के इतिहास में सबसे बड़ा और आधिकारिक पेपर लीक मामला 1997 में सामने आया था. उस समय एग्जाम का क्वेश्चन पेपर लीक (JEE Paper Leak) होने की पुष्टि के बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था. बाद में उसी साल दोबारा परीक्षा आयोजित की गई थी.

3-4 मई को हुई थी JEE परीक्षा

1997 में 3 और 4 मई को JEE परीक्षा हुई थी. पेपर लीक की आशंका होने के बाद इस केस को CBI (Central Bureau of Investigation) को सौंप दिया गया था.

क्या हुआ था? जानें विस्तार से

2 और 3 मई 1997 की शाम कुछ इंजीनियरिंग छात्र एक कोचिंग सेंटर में सवाल हल करने पहुंचे थे. IIT-JEE की फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स की परीक्षा 3 और 4 मई को होनी थी. बाद में पता चला कि उस “स्पेशल क्लास” में छात्रों को मैथ्स पेपर के कई सवाल पहले ही आसान तरीके में समझा दिए गए थे. इनमें 4 मई को होने वाली परीक्षा के 17 में से 7 सवाल शामिल थे.

12 मई को रद्द हुई थी NEET UG परीक्षा

3 मई को नीट यूजी परीक्षा आयोजित की गई थी. 12 मई को परीक्षा को कैंसल कर दिया गया. NTA द्वारा जारी बयान के अनुसार, 7 मई 2026 की रात NEET UG परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जानकारी मिली थी, जिसके बाद जांच में पाया गया कि NEET UG से जुड़ा कथित “गेस पेपर” में कई सवाल क्वेश्चन पेपर से मिलते-जुलते थे. 410 सवालों वाले इस पीडीएफ में से करीब 120 सवाल सेम थे.

यह भी पढ़ें- रविवार के दिन ही क्यों होती है NEET परीक्षा? नहीं जानते होंगे इसका जवाब