आप भी करते हैं House और Home को लेकर गलती? बोलने से पहले जान लीजिए सही मतलब

House vs Home: हाउस और होम का मतलब अलग-अलग होता है. बहुत से इंग्लिश के जानकार लोग भी इसके बीच का डिफरेंस नहीं जानते हैं. उन्हें लगता है कि दोनों एक ही शब्द है.

By Shambhavi Shivani | June 14, 2026 11:57 AM

House vs Home: इंग्लिश सीखने वाले ज्यादातर लोग House और Home शब्दों का इस्तेमाल एक-दूसरे की जगह कर देते हैं. हालांकि दोनों का हिंदी अर्थ मतलब घर बताया जाता है, लेकिन इनके उपयोग और इमोशनल मीनिंग अलग-अलग होते हैं. यदि आप इंग्लिश को सही तरह से बोलना और समझना चाहते हैं तो आपको इन दोनों शब्दों के सही मतलब समझने होंगे.

क्या होता है House?

House का मतलब एक भौतिक मकान या बिल्डिंग (Physical Building) से होता है, जो ईंट, सीमेंट, दीवारों और छत से बनी होती है. यह सिर्फ उस जगह को दर्शाता है, जहां लोग रहते हैं. House का संबंध मकान की संरचना और उसके आकार-प्रकार से होता है, न कि उससे जुड़ी इमोशन या अपनेपन के एहसास से. उदाहरण के लिए, जब आप नया मकान खरीदते हैं, तो वह एक House कहलाता है.

उदाहरण

  • I bought a new house.
  • (मैंने नया मकान खरीदा है.)
  • Their house has three bedrooms.
  • (उनके मकान में तीन बेडरूम हैं.)

यहां House सिर्फ इमारत की बात कर रहा है, भावनाओं की नहीं.

अप्लाई करने के लिए ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करें

क्या होता है Home?

Home सिर्फ एक मकान नहीं होता, बल्कि वह जगह होती है जहां व्यक्ति को अपनापन, प्यार, सुरक्षा और सुकून महसूस होता है. Home का संबंध इमोशनल जुड़ाव और परिवार से होता है. यह वह स्थान है जहां आपकी यादें, रिश्ते और भावनाएं जुड़ी होती हैं. इसलिए कहा जाता है कि हर House एक Home नहीं होता, लेकिन जब किसी मकान में परिवार, प्यार और अपनापन बस जाता है, तो वही Home बन जाता है.

उदाहरण

After a long trip, I was happy to return home.
(लंबी यात्रा के बाद मैं घर लौटकर खुश था.)
Home is where the heart is.
(घर वहीं है जहां आपका दिल बसता है.)

यहां Home किसी इमारत से ज्यादा उस एहसास को दर्शाता है जो परिवार और अपनेपन से जुड़ा होता है.

हाउस और होम में अंतर प्वॉइंट्स में देखें

HouseHome
भौतिक मकान या बिल्डिंगइमोशनल रूप से जुड़ा घर
मकान की बनावट और संरचना पर जोरअपनेपन और परिवार के एहसास पर जोर
खरीदा या बेचा जा सकता हैमहसूस किया जाता है
सिर्फ रहने की जगहजहां सुकून और अपनापन मिले
उदाहरण: I bought a new house.उदाहरण: I am going home.

एक आसान उदाहरण से समझिए

मान लीजिए आपने नया मकान खरीदा. शुरुआत में वह सिर्फ House है. लेकिन जब वहां आपका परिवार रहने लगे, यादें बनें और अपनापन महसूस होने लगे, तो वही House, Home बन जाता है.

यह भी पढ़ें- इंग्लिश बोलते हैं लेकिन Speak और Talk में फर्क नहीं जानते? ज्यादातर लोग कर देते हैं गलती