सिर्फ 6 भाषाओं में होता है UNO का काम, हिंदी नहीं है लिस्ट में

UNO 6 Official Language: क्या आप जानते हैं कि संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) में दुनिया की हर भाषा का इस्तेमाल नहीं होता? यहां सिर्फ 6 लैंग्वेज को ऑफिशियल दर्जा मिला है. क्या आप इनके नाम जानते हैं? अगर नहीं तो इस खबर के माध्यम से जान लें.

By Shambhavi Shivani | July 3, 2026 10:52 AM

UNO 6 Official Language: संयुक्त राष्ट्र संघ यानी कि UNO में दुनिया की सिर्फ 6 चुनिंदा भाषा को दर्जा मिला है. आपको जानकार हैरानी होगी कि किसी भी ऑफिशियल मीटिंग में इन लैंग्वेज में व्याख्या (Interpretation) की सुविधा उपलब्ध कराई गई है. साथ ही इन भाषाओं में खास डॉक्यूमेंट्स अपलोड किए जाते हैं. ऐसे में आज आपके जनरल नॉलेज को मजबूत कर देते हैं और आपको बताते हैं कि आखिर वो कौन सी 6 भाषाएं हैं, जो UNO में ऑफिशियली लिस्टेड हैं.

UNO की 6 प्रमुख भाषाएं

UNO में अरबी, चीनी, इंग्लिश, फ्रेंच, रूसी और स्पैनिश भाषाएं लिस्टेड हैं. ये सभी UNO की ऑफिशियल भाषाएं हैं. संयुक्त राष्ट्र का कोई भी रिप्रेजेंटेटिव इनमें से किसी भी ऑफिशियल लैंग्वेज में अपना स्पीच दे सकता है. स्पीच के बाद उसे फौरन अन्य 5 ऑफिशियल भाषाओं में बदल दिया जाता है ताकि दूसरे मेंबर्स भी इसे समझ सकें.

6 भाषाओं के अलावा किसी अन्य भी दे सकते हैं स्पीच?

आमतौर पर किसी भी रिप्रेजेंटेटिव को इन्हीं 6 भाषाओं में से किसी एक में भाषा देना होता है. लेकिन अलग भाषा को भी चुना जा सकता है. लेकिन अगर वो लैंग्वेज UNO की आधिकारिक भाषाओं में शामिल नहीं है, तो उसे अपने भाषण का अनुवाद या लिखित कॉपी 6 आधिकारिक भाषाओं में से किसी एक में उपलब्ध करानी होती है.

UNO से जुड़े जनरल नॉलेज के 10 सवाल-जवाब

  1. संयुक्त राष्ट्र (UNO) की स्थापना कब हुई थी?
    जवाब: 24 अक्टूबर 1945.

2. संयुक्त राष्ट्र (UNO) का मुख्यालय कहां स्थित है?
जवाब: न्यूयॉर्क, अमेरिका.

3. वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र (UNO) के कितने सदस्य देश हैं?
जवाब: 193 सदस्य देश.

4. संयुक्त राष्ट्र (UNO) की कुल कितनी आधिकारिक भाषाएं हैं?
जवाब: 6 आधिकारिक भाषाएं.

5. संयुक्त राष्ट्र (UNO) की 6 आधिकारिक भाषाओं के नाम क्या हैं?
जवाब: अरबी, चीनी, अंग्रेजी, फ्रेंच, रूसी और स्पेनिश.

6. हर साल संयुक्त राष्ट्र दिवस (United Nations Day) कब मनाया जाता है?
जवाब: 24 अक्टूबर.

7. संयुक्त राष्ट्र (UNO) का प्रमुख उद्देश्य क्या है?
जवाब: विश्व में शांति, सुरक्षा, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और विकास को बढ़ावा देना.

8. संयुक्त राष्ट्र (UNO) के वर्तमान महासचिव कौन हैं?
जवाब: एंटोनियो गुटेरेस (António Guterres).

9. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के कितने स्थायी सदस्य (Permanent Members) हैं?
जवाब: 5 – अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस और ब्रिटेन.

10. संयुक्त राष्ट्र (UNO) के झंडे का प्रमुख रंग क्या है?
जवाब: हल्का नीला (Light Blue) और सफेद (White).

UNO की 6 आधिकारिक भाषाएं: 10 महत्वपूर्ण FAQs

1. संयुक्त राष्ट्र (UNO) की स्थापना कब हुई थी?

संयुक्त राष्ट्र (UNO) की स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को हुई थी.

2. संयुक्त राष्ट्र (UNO) का मुख्यालय कहां स्थित है?

UNO का मुख्यालय न्यूयॉर्क, अमेरिका में है.

3. संयुक्त राष्ट्र (UNO) के कितने सदस्य देश हैं?

वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देश हैं.

4. संयुक्त राष्ट्र (UNO) की 6 आधिकारिक भाषाएं कौन-सी हैं?

अरबी (Arabic), चीनी (Chinese), अंग्रेजी (English), फ्रेंच (French), रूसी (Russian) और स्पेनिश (Spanish)

5. संयुक्त राष्ट्र में कुल कितनी आधिकारिक भाषाएं हैं?

संयुक्त राष्ट्र में 6 आधिकारिक भाषाएं हैं.

6. क्या UNO में कोई भी प्रतिनिधि अपनी पसंद की आधिकारिक भाषा में बोल सकता है?

हां, प्रतिनिधि 6 आधिकारिक भाषाओं में से किसी भी एक भाषा में अपना भाषण दे सकता है.

7. यदि कोई प्रतिनिधि गैर-आधिकारिक भाषा में बोलता है तो क्या होता है?

उसे अपने भाषण का अनुवाद या लिखित प्रति किसी एक आधिकारिक भाषा में उपलब्ध करानी होती है.

8. क्या संयुक्त राष्ट्र के दस्तावेज सभी आधिकारिक भाषाओं में जारी किए जाते हैं?

हां, संयुक्त राष्ट्र के अधिकांश आधिकारिक डॉक्यूमेंट सभी 6 आधिकारिक भाषाओं में जारी किए जाते हैं.


9. UNO में अनुवाद (Translation) की व्यवस्था क्यों की जाती है?

ताकि सभी सदस्य देशों के प्रतिनिधि बैठकों और डॉक्यूमेंट को आसानी से समझ सकें.

10. UNO की फुलफॉर्म क्या है?

United Nations Organization

यह भी पढ़ें- FSSAI से लेकर RBI तक, क्या आप जानते हैं इन संस्था को क्या कहा जाता है?