Photo: ये हैं दुनिया के 5 सबसे बदसूरत जीव, शक्ल देखकर हंसी भी आएगी और तरस भी

Ugliest animal in the world: दुनिया में कुछ ऐसे जीव भी हैं जिन्हें देखकर पहली नजर में लोग चौंक जाते हैं. किसी का चेहरा अजीब दिखता है, किसी का शरीर बेहद अनोखा होता है, तो किसी की बनावट इतनी अलग होती है कि उसे दुनिया के सबसे बदसूरत जीवों में गिना जाता है. आइए ऐसे 5 जीवों की तस्वीर देखते हैं और उनके बारे में भी जानते हैं.

By Ravi Mallick | July 3, 2026 4:08 PM

Ugliest Animal in the World: इन जीवों की पहचान सिर्फ उनकी अजीब शक्ल से नहीं होती, बल्कि इनके रहने का तरीका, खानपान और अनोखी खूबियां भी इन्हें बाकी जीवों से अलग बनाती हैं. इनमें से कुछ समुद्र की गहराइयों में रहते हैं, तो कुछ बेहद दुर्लभ (Ugliest Animal) हैं और इंसानों को बहुत कम दिखाई देते हैं. आइए एक-एक करके इन अनोखे जीवों के बारे में जानते हैं.

Ugliest Animal in the world: नैक्ड मोल रैट

नैक्ड मोल रैट (Naked Mole-Rat) पूर्वी अफ्रीका में पाया जाने वाला एक अनोखा छोटा चूहा है. यह जमीन के नीचे सुरंगों में रहता है. इसके शरीर पर बाल नहीं होते, त्वचा गुलाबी और झुर्रीदार होती है. इसके बाहर निकले बड़े दांत होते हैं जो इनकी शक्ल को अजीब बनाते हैं.

नैक्ड मोल रैट (image: canva)

Blobfish: ब्लॉबफिश

ब्लॉबफिश (Psychrolutes marcidus) को दुनिया के सबसे बदसूरत जीवों में गिना जाता है. लेकिन सच यह है कि यह हमेशा ऐसा नहीं दिखता. जब इसे समुद्र समुद्र से बाहर लाया जाता है तो इसका शरीर ढीला पड़ जाता है. यह ग्रे रंग की जेली जैसी त्वचा, लटकती हुई नाक और उदास दिखने वाले बड़े मुंह के साथ बेहद अजीब दिखाई देने लगती है.

ब्लॉबफिश (image: canva)

यह मछली प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) की गहराई में लगभग 2,000 से 3,900 फीट (610 से 1,189 मीटर) नीचे समुद्र की तलहटी पर रहती है.  How Stuff Works की रिपोर्ट के अनुसार इस मझली को पहली बार साल 2003 में समुद्र से बाहर लाया गया था.

Aye Aye: आय-आय

आय-आय को दुनियाका सबसे निशाचर जानवर करते हैं. मतलब ये रात में एक्टिव रहता है. यह लीमर की प्रजाति का जीव है. इसकी नारंगी आंखें, लगातार बढ़ते दांत और बेहद लंबी व पतली बीच की उंगली इसे देखने में काफी अजीब बनाती हैं.

आय-आय (image: canva)

डिस्कवर मैग्जीन की रिपोर्ट के अनुसार, 1930 की दशक में लगा था कि ये जीव पूरी तरह विलुप्त हो चुका है. लेकिन साल 1957 में इसे फिर से खोज लिया गया. यह अपनी लंबी बीच वाली उंगली से पेड़ों पर ठक-ठक की आवाज करता है.

Proboscis Monkey: प्रोबॉसिक्स मंकी

प्रोबॉसिक्स मंकी एक लंबी सी नाक वाला बंदर है जिसको दुनिया के सबसे अजीब दिखने वाले जीवों में शामिल किया जाता है. नर (Male) प्रोबोसिस बंदर की नाक इतनी बड़ी होती है कि वह उसके मुंह के ऊपर तक लटक जाती है. मादा (Female) और छोटे (Juvenile) बंदरों की नाक ऊपर की ओर उठी हुई होती है ये बंदर केवल Borneo द्वीप पर पाए जाते हैं.

प्रोबॉसिक्स मंकी (image: canva)

Hammer-Headed Fruit Bat: हैमर हैडेड फ्रूट बैट

हैमर-हेडेड फ्रूट बैट मध्य अफ्रीका का रहने वाला है चमगादड़ है. इसके बहुत बड़ी नाक और मोटे होंठ होते हैं, जिससे उसका चेहरा कुछ-कुछ ऊंट (Camel) जैसा दिखाई देता है. इसी वजह से कई लोगों को यह अजीब या डरावना लगता है. 

हैमर हैडेड फ्रूट बैट (image: wiki)

नोट: विचित्र दिखने वाले इन जीवों की खबर को जनरल नॉलेज के उद्देश्य से लगाया गया है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता कि ये 5 ही सबसे बदसूरत जीव हैं.

यह भी पढ़ें: डिजिटल मार्केटिंग और SEO को एक समझने की भूल न करें, जानिए दोनों के बीच का अंतर