कोई भी किसी पर अत्याचार नहीं करेगा, UGC के नए नियम पर बोले शिक्षा मंत्री

Dharmendra Pradhan Over UGC New Rules: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने साफ किया है कि सरकार का उद्देश्य किसी भी वर्ग के साथ अन्याय करना नहीं है. ये बयान उन्होंने यूजीसी मामले में हो रहे विरोध के बाद दिया है.

By Shambhavi Shivani | January 27, 2026 3:47 PM

Dharmendra Pradhan Over UGC New Rules: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी UGC के नए नियमों को लेकर देशभर में चर्चा तेज हो गई है. छात्र, शिक्षक और विभिन्न सामाजिक वर्ग इन नियमों पर अपनी राय रख रहे हैं. इसी बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने साफ किया है कि सरकार का उद्देश्य किसी भी वर्ग के साथ अन्याय करना नहीं है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि नए कानून का इस्तेमाल किसी के खिलाफ नहीं किया जाएगा और न ही इसका दुरुपयोग होने दिया जाएगा.

UGC New Rules: शिक्षा मंत्री ने दिया बड़ा बयान, कहा – नहीं होगा भेदभाव

शिक्षा मंत्री ने अपने एक बयान में कहा कि मैं सभी को आश्वस्त करता हूं कि किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा और कोई भी इस कानून का दुरुपयोग नहीं कर सकेगा. उन्होंने कहा कि यह सब सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हुआ है.

धर्मेंद्र प्रधान के इस बयान के बाद UGC नियमों को लेकर चल रही आशंकाओं पर विराम लगने की उम्मीद की जा रही है. सरकार का कहना है कि ये नियम शिक्षा व्यवस्था को और पारदर्शी और न्यायपूर्ण बनाने के लिए लाए गए हैं.

15 जनवरी 2026 से UGC का नया Promotion of Equity Regulation पूरे देश में लागू हुआ है. इस नियम का कुछ लोग विरोध कर रहे हैं तो कुछ इसके सपोर्ट में हैं. सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक लोक इसके विरोध में हैं.

यह भी पढ़ें- मैं अभागा सवर्ण हूं, नियम वापस लो, UGC नियम पर कुमार विश्वास ने खोला दिल