क्रिटिकल थिकिंग बढ़ेगी या प्रेशर? CBSE ने बदला मैथ्स का सिलेबस, अब 15 चैप्टर पढ़ेंगे स्टूडेंट्स

CBSE New Maths Syllabus: CBSE ने मैथ्स के सिलेबस में बड़ा बदलाव किया है. NEP 2020 और स्किल-बेस्ड एजुकेशन के तहत अब मैथ्स के स्टूडेंट्स को 12 नहीं 15 चैप्टर पढ़ाए जाएंगे.

By Shambhavi Shivani | April 7, 2026 3:26 PM

CBSE New Maths Syllabus: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने क्लास 9वीं के मैथ्स सिलेबस में बड़ा बदलाव किया है. अकैडमिक सेशन 2026-27 से मैथ्स विषय में 12 के बदले 15 चैप्टर पढ़ने होंगे. साल 2027 में इसी आधार पर एग्जाम होगा. नए सिलेबस में कई टॉपिक्स जोड़े गए हैं. सिलेबस बढ़ाने का उद्देश्य है कि स्टूडेंट्स प्रैक्टिकल एजुकेशन पर ज्यादा ध्यान दें.

नए सिलेबस में क्या-क्या जोड़ा गया है?

  • नंबर सिस्टम
  • सिक्वेंसेस और प्रोग्रेशन
  • अरिथमेटिक आइडेंटिटीज
  • यूक्लिड ज्योमेट्री
  • एक्सिओम और पोस्टुलेट
  • ट्राएंगल कांग्रुएंस थ्योरम
  • क्वाड्रिलेटरल और मेंसुरेशन

नेशनल एजुकेशन पॉलिसी के तहत किया गया बदलाव

नया सिलेबस नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) 2020 और नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क के आधार पर तैयार किया गया है. इसका फोकस इस बात पर है कि स्टूडेंट्स सिर्फ फॉर्मूले याद न करें, बल्कि उन्हें असल जिंदगी में लागू करना भी सीखें. इससे छात्रों की लॉजिकल थिंकिंग और प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स को मजबूत किया जाएगा.

बड़े-बड़े मैथ्समैटिशियन के बारे में भी पढ़ाया जाएगा

इस बार सिलेबस में भारतीय ज्ञान परंपरा को भी शामिल किया गया है. स्टूडेंट्स को अब Aryabhata, Brahmagupta और बौधायन जैसे मैथ्समैटिशियन के बारे में पढ़ाया जाएगा. इससे स्टूडेंट्स ऐसे महान पर्सनालिटी के बारे में जान सकेंगे. इससे छात्रों को गणित के ऐतिहासिक विकास और भारतीय योगदान की जानकारी भी मिलेगी.

बदल गया एग्जाम और मार्किंग पैटर्न

CBSE ने मार्किंग सिस्टम में भी बदलाव किया है. कुल 100 मार्क्स में से 80 मार्क्स लिखित परीक्षा के होंगे, जबकि 20 मार्क्स इंटरनल असेसमेंट के लिए तय किए गए हैं. इन 20 मार्क्स में 10 अंक पेन-पेपर टेस्ट और बाकी 10 अंक प्रोजेक्ट, पोर्टफोलियो और लैब एक्टिविटी पर आधारित होंगे.

यह भी पढ़ें- बैंक से लिंक नहीं है आधार? रुक सकती है UGC स्कॉलरशिप