Budget 2026: फार्मेसी में करियर बनाने का बढ़ेगा मौका, बायोफार्मा में 10 हजार करोड़ देने का ऐलान

Budget 2026 Bio Pharmacetucial Hub: आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में अपना 9वां बजट पेश कर रही हैं. इस बार के बजट में एआई आधारित शिक्षा, स्टार्टअप्स और युवाओं पर खास फोकस किया गया है. निर्माला सीतारमण ने कहा कि Bio Pharma मैन्युफैक्चुरिंग हब के रूप में भारत को विकसित किया जाएगा.

By Shambhavi Shivani | February 1, 2026 11:58 AM

Budget 2026 Bio Pharmacetucial Hub: आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में अपना 9वां बजट पेश कर रही हैं. इस बार के बजट में एआई आधारित शिक्षा, स्टार्टअप्स और युवाओं पर खास फोकस किया गया है. निर्माला सीतारमण ने कहा कि Bio Pharma मैन्युफैक्चुरिंग हब के रूप में भारत को विकसित किया जाएगा.

Budget 2026 Bio Pharma Hub: आने वाले समय में बायो फार्मा में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

निर्मला सीतारमण ने बायोफार्मा में 10 हजार करोड़ देने का ऐलान किया है. उन्होंने Bio Pharma मैन्युफैक्चुरिंग हब के रूप में भारत को विकसित करने की बात कही है. ऐसे में आने वाले समय में युवाओं के लिए इस फील्ड में नौकरी के अवसर भी बढ़ सकते हैं.

वित्त मंत्री ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास

वित्त मंत्री ने कहा कि लोगों की उम्मीदों को पूरा करना, उन्हें देश के विकास में भागीदार बनाना ही इस बजट का मुख्य उद्देश्य है. उन्होंने सबका साथ, सबका विकास पर फोकस करने की बात कही. कहा कि हमारी सरकार की उत्पादन बढ़ाने और ग्रोथ को तेज करने के लिए कोशिश जारी है.

Budget 2026: फार्मेसी में करियर बनाने का बढ़ेगा मौका, बायोफार्मा में 10 हजार करोड़ देने का ऐलान 2

PC- PIB

पिछले बार के बजट की खास बातें

  • बजट 2025 में ग्रामीण भारत में युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर बढ़ाने पर खास फोकस किया गया है.
  • MSME के तहत मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर को मजबूत कर रोजगार की रफ्तार बढ़ाने की योजना है.
  • गांवों में रहने वाले युवाओं को बेहतर काम के विकल्प देने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जॉब क्रिएशन पर जोर दिया गया है.
  • स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए फंडिंग सीमा 10 करोड़ रुपये तक तय की गई है.
  • लेदर स्कीम से करीब 20 लाख लोगों को रोजगार और AI एक्सीलेंस सेंटर के लिए 500 करोड़ का प्रावधान किया गया है.

यह भी पढ़ें- Budget 2026: बेटियों के लिए खुशखबरी! हर जिले में एक Girls Hostel