भूल जाएं असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना, अगर नहीं है ये 5 स्किल्स! इंफ्लुएंसर ने दिखाया आईना

Assistant Professor 5 Skills: असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं तो एजुकेशन के साथ-साथ कुछ स्किल्स डेवलेप करते रहें. एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने विस्तार से समझाया कि क्यों ये स्किल्स जरूर हैं. उनके अनुसार, टीचिंग बस एक पेशा नहीं है. इससे समाज पर काफी प्रभाव पड़ता है.

By Shambhavi Shivani | June 29, 2026 5:28 PM

Assistant Professor 5 Skills: आज के समय में असिस्टेंट प्रोफेसर की काफी डिमांड में है. लेकिन असिस्टेंट प्रोफेसर बनन के लिए सिर्फ एजुकेशनल क्वालिफिकेशन काफी नहीं है. एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने 5 ऐसे स्किल्स बताएं हैं, जो हर असिस्टेंट प्रोफेस में होने चाहिए. इंफ्लुएंसर का मानना है कि असिस्टेंट प्रोफेसर बस एक नौकरी भर नहीं है, इस पेशे से जुड़े लोग समाज और युवाओं पर गहरा प्रभाव छोड़ते हैं.

1. सबसे पहले सहानुभूति (Empathy) रखें

इंफ्लुएंसर का कहना है कि असिस्टेंट प्रोफेसर एक शिक्षक होते हैं. ऐसे में उन्हें हमेशा सहानुभूति रखना चाहिए. हमेशा याद रखें कि छात्र होना कैसा महसूस होता है. यदि आप छात्रों की परेशानियों को समझ नहीं सकते और उनके प्रति सहानुभूति नहीं रखते, तो यह पेशा आपके लिए नहीं है.

2. आइंस्टीन का नियम

“यदि आप इसे सरलता से नहीं समझा सकते, तो इसका मतलब है कि आप इसे अच्छी तरह से नहीं समझते.” अल्बर्ट आइंस्टीन का एक बहुत फेमस कोट है. इसी को याद दिलाते हुए इंफ्लुएंसर ने कहा कि किसी भी विषय को यदि आप आसान तरीके से नहीं समझा सकते हैं तो इसका मतलब है कि आप उसे पूरी तरह नहीं समझते हैं. आज के समय में छात्र आपके लेक्चर की जगह 1.5x स्पीड पर YouTube वीडियो भी देख सकते हैं. इसलिए विषय की गहरी और सरल समझ जरूरी है.

3. सोशलाइज करें और सीखें

अगर आप असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं तो खुद को सबसे अलग रखने की कोशिश न करें. केवल काम करना ही काफी नहीं है, बल्कि दोस्तों के साथ खुद के विचार शेयर करें. नेटवर्किंग करें और कॉन्फ्रेंस, FDP, सेमिनार आदि में भाग लें. इससे सीखने और आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं.

4. ईगो को कंट्रोल करें

कई बार कुछ लोगों को लगता है कि वे सबसे अच्छे और ऊपर हैं. पद मिलने पर ऐसा होना और भी स्वभाविक है. लेकिन घमंड छोड़ दें. स्टूडेंट्स से उनके लेवल पर जाकर कम्युनिकेट करें. प्रोफेसर और स्टूडेंट्स के बीच कम्युनिकेशन गैप नहीं होना चाहिए. सपोर्ट करने वाले शिक्षक बनें.

5. अपने जुनून को जिंदा रखें

अगर आप टीचिंग प्रोफेशन में हैं तो सबसे पहले स्टूडेंट बनें रहें यानी कि आपके अंदर जानने की इच्छा हो. लगातार पढ़ते रहें, लिखते रहें, प्रजेंटेशन दें और नए आईडिया पर चर्चा करें. जिन विषयों के प्रति आपका जुनून है, उन्हीं पर लगातार सीखते और सिखाते रहें.एक अच्छा शिक्षक वही है, जो जीवनभर सीखना नहीं छोड़ता.

डीयू की प्रोफेसर, सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं अपने विचार

इंस्टाग्राम पर textsubtext नाम से एक इंफ्लुएंसर ने असिस्टेंट प्रोफेसर को लेकर एक पोस्ट डाली. उनके अनुसार, असिस्टेंट प्रोफेसर अन्य प्रोफेशन की तरह कोई आम प्रोफेशन नहीं है. शिक्षक महत्वपूर्ण होते हैं और उनका उनके स्टूडेंट्स के साथ रिलेशन अच्छा होना चाहिए. इंफ्लुएंसर दिल्ली यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर हैं और सोशल मीडिया पर बुक्स, पीएचडी और शिक्षा से जुड़ी चीजों के बारे में डालना पसंद करती हैं.

यह भी पढ़ें- लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती…BPSC में असफलता से निराश छात्रों के लिए संजीवनी हैं ये कोट्स