क्लासरूम से कैबिनेट तक, जानिए Ajit Pawar का बचपन और लीडरशिप जर्नी
Ajit Pawar: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का विमान हादसे में निधन हो गया है. उनकी उम्र सिर्फ 65 वर्ष थी. वे 5 बार महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री रहे चुके थे.
Ajit Pawar School Name: महाराष्ट्र की राजनीति से बेहद दुखद खबर सामने आई है. राज्य के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के सीनियर लीडर अजित पवार (Ajit Pawar) का विमान हादसे में निधन हो गया है. सिर्फ 65 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. इंटरनेट पर चारों तरफ लोग उनके ही बारे में सर्च कर रहे हैं. राजनीतिक में उनके योगदान से लेकर उनकी फैमिली और पढ़ाई-लिखाई जैसे डिटेल्स तलाश रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं उन्होंने कितनी पढ़ाई लिखाई की है.
कॉलेज ड्रॉपआउट थे अजित पवार
स्कूल के दिनों से ही उनका झुकाव सामाजिक कामों की ओर था. इसी इच्छा और झुकाव ने उन्हें राजनीति तक पहुंचाया. हालांकि, उन्होंने कॉलेज में एडमिशन लिया था. लेकिन डिग्री पूरी नहीं कर पाए थे.
5 बार बने उपमुख्यमंत्री
अजित पवार ने भले ही कॉलेज ड्रॉप कर दिया था. लेकिन उन्होंने राजनीति में रिकॉर्ड बनाया है. वे 5 बार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री रहे थे. पृथ्वीराज चव्हाण, देवेंद्र फडणवीस, उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे की सरकारों में वे उपमुख्यमंत्री रहे. ऐसा कहा जाता है कि अपने आप में ये एक बड़ा रिकॉर्ड है.
प्लेन क्रैश में गई जान
अजित पवार का बुधवार सुबह हुए विमान हादसे (Ajit Pawar Plane Crash) में निधन हो गया. DGCA के मुताबिक, मुंबई से बरामती जा रही चार्टर्ड फ्लाइट सुबह करीब 8:45 बजे क्रैश-लैंडिंग का शिकार हुई. इस विमान में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें क्रू मेंबर भी शामिल थे. हादसा बरामती के रनवे के पास हुआ. प्लेन में अजित पवार के साथ एक PSO, एक अटेंडेंट और दो क्रू मेंबर मौजूद थे.
यह भी पढ़ें- UPSC टॉपर इशिता किशोर की मार्कशीट, इंटरव्यू में 193 मार्क्स, देखें स्कोरकार्ड
