बिहार 11वीं में एडमिशन के लिए तीसरी लिस्ट जारी, यहां डायरेक्ट करें चेक
OFSS Bihar 11th Admission 2026: बिहार के सरकारी स्कूलों में 11वीं में एडमिशन के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट जारी हो गई है. बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से 11वीं में एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले छात्र तीसरी लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट ofssbihar.net पर चेक कर सकते हैं.
OFSS Bihar 11th Admission 2026: बिहार बोर्ड के माध्यम से 11वीं कक्षा में एडमिशन का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने OFSS Bihar 11th Admission 2026 की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. जिन छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन किया था, वे अब OFSS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना चयन स्टेटस देख सकते हैं.
बिहार 11वीं में एडमिशन के लिए तीसरी लिस्ट (OFSS Bihar 11th Admission 2026) में चयनित छात्रों को तय समय सीमा के भीतर अपने आवंटित स्कूल या कॉलेज में नामांकन कराना होगा. ऑफिशियल मेरिट लिस्ट में नामांकन की डिटेल्स चेक कर सकते हैं.
OFSS Bihar 11th Admission 2026: ऐसे करें चेक
- OFSS Bihar की आधिकारिक वेबसाइट ofssbihar.net पर जाएं.
- होमपेज पर “Third Selection List 2026” के लिंक पर क्लिक करें.
- अपना मोबाइल नंबर, बारकोड नंबर या आवेदन संख्या दर्ज करें.
- सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- स्क्रीन पर आपका चयन स्टेटस दिखाई देगा.
- चयन होने पर इंटिमेशन लेटर डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें.
OFSS Bihar 11th Admission 2026 3rd Merit List Check Here
OFSS Bihar 11th Admission 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 अप्रैल 2026 से शुरू हुई थी. छात्रों को आवेदन करने के लिए 25 अप्रैल 2026 तक का समय दिया गया था. इसके बाद पहली मेरिट लिस्ट 7 मई 2026 को और दूसरी मेरिट लिस्ट 29 मई 2026 को जारी की गई थी. जिन छात्रों का चयन पहले दो चरणों में नहीं हो सका था, उनके लिए अब तीसरी मेरिट लिस्ट जारी की गई है.
विस्तृत जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें-https://t.co/QV9hkEGVUX#BSEB #BiharBoard #Bihar pic.twitter.com/Krv7uQQh0w
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) June 11, 2026
कब लेना होगा एडमिशन?
बिहार बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, तीसरी चयन सूची 11 जून 2026 को जारी की गई है. इस सूची में जिन छात्रों का नाम आया है, उन्हें 11 जून 2026 से 14 जून 2026 तक अपने आवंटित +2 विद्यालय में एडमिशन लेना होगा. निर्धारित समय के भीतर नामांकन नहीं कराने पर सीट रद्द हो सकती है और छात्र एडमिशन के अवसर से वंचित रह सकते हैं.
यह भी पढ़ें: बिहार के टॉप कॉलेजों में बढ़ीं BTech सीटें, देखें IIT, NIT और IIIT की लिस्ट
