वादियों और साफ पानी के बीच इस NIT की कोई नहीं करता बात, CS में है इतनी सीटें

NIT Meghalaya: अगर आप JEE Main के जरिए इंजीनियरिंग फील्ड में एडमिशन लेना चाहते हैं और एक ऐसे NIT की तलाश में हैं जहां क्वालिटी एजुकेशन के साथ शानदार प्लेसमेंट मिले तो NIT मेघालय आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. साथ ही यहां आपको शांत वातावरण मिलेगा.

By Shambhavi Shivani | June 17, 2026 8:30 PM

NIT Meghalaya: इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए स्टूडेंट्स अक्सर NIT तिरुचिरापल्ली, NIT वारंगल या NIT सुरथकल जैसे संस्थानों को चुनते हैं. लेकिन आप लोकल में NIT मेघालय भी चुन सकते हैं. खूबसूरत वादियों के बीच स्थित यह संस्थान अपनी पढ़ाई के साथ-साथ कैंपस प्लेसमेंट के लिए भी जाना जाता है. NIRF Ranking 2025 के अनुसार, इंजीनियरिंग कैटेगरी में NIT मेघालय 83 रैंक पर आता है.

CSE में कितनी हैं सीटें?

NIT मेघालय में सबसे लोकप्रिय शाखा Computer Science and Engineering (CSE) है. वर्ष 2026 की सीट मैट्रिक्स के अनुसार CSE में कुल 37 सीटें उपलब्ध हैं. इनमें मेघालय कोटा और अन्य राज्यों के छात्रों के लिए अलग-अलग सीटें निर्धारित हैं.

NIT मेघालय सीटों की संख्या

BranchState QuotaGender-Neutral SeatsFemale-only Seats*Total Seats
Civil EngineeringMeghalaya16319
Civil EngineeringOther States17219
Computer Science & EngineeringMeghalaya17219
Computer Science & EngineeringOther States16218
Electronics & Communication EngineeringMeghalaya16319
Electronics & Communication EngineeringOther States17219
Mechanical EngineeringMeghalaya17219
Mechanical EngineeringOther States16319
Electrical & Electronics EngineeringMeghalaya16319
Electrical & Electronics EngineeringOther States17320


कौन-कौन से कोर्स ऑफर करता है NIT मेघालय?

संस्थान फिलहाल बीटेक स्तर पर पांच प्रमुख इंजीनियरिंग शाखाओं में प्रवेश देता है:

  • Computer Science and Engineering (CSE)
  • Electronics and Communication Engineering (ECE)
  • Electrical Engineering (EE)
  • Mechanical Engineering (ME)
  • Civil Engineering (CE)

NIT मेघालय में ब्रांच वाइज सीटों की संख्या

BranchTotal Seats
Civil Engineering38
Computer Science & Engineering37
Electronics & Communication Engineering38
Mechanical Engineering38
Electrical & Electronics Engineering39
कुल सीटें190

कैसे मिलता है एडमिशन?

NIT मेघालय में बीटेक ब्रांच में एडमिशन JEE Main स्कोर के आधार पर होता है. इसके बाद कैंडिडेट्स को JoSAA काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होता है. सीट आवंटन रैंक, कैटेगरी और उपलब्ध सीटों के आधार पर किया जाता है.

प्लेसमेंट में कैसा है NIT Meghalaya का प्रदर्शन

NIT Meghalaya की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी जानकारी के अनुसार, 2025-26 (मई 2026 तक) में संस्थान का प्लेसमेंट प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है.

  • Highest CTC: 45.5 लाख रुपये प्रति वर्ष
  • Average CTC: 9.94 लाख रुपये प्रति वर्ष

किन कंपनियों ने किया भर्ती में हिस्सा?

NIT मेघालय के प्लेसमेंट ड्राइव में कई फेमस नेशनल और इंटरनेशनल कंपनियां शामिल हुईं. इनमें प्रमुख नाम हैं:

  • BPCL
  • JPMorgan Chase & Co.
  • ZS Associates
  • Vedanta Limited
  • Aditya Birla Group
  • Mahindra & Mahindra
  • JSW Energy
  • Larsen & Toubro (L&T)
  • Siemens
  • Deloitte
  • IBM
  • Oracle
  • Infosys
  • Publicis Sapient
  • Reliance Industries
  • ICICI Bank
  • Mphasis
  • UST
  • Virtusa

इसके अलावा कई स्टार्टअप्स और उभरती टेक कंपनियों ने भी छात्रों को नौकरी के अवसर प्रदान किए.

यह भी पढ़ें- हैदराबाद से करनी है इंजीनियरिंग? ये हैं टॉप कॉलेज जो चमका देंगे आपका करियर