कुछ को मिली नई सीट, जोसा काउंसलिंग राउंड 2 के लिए तैयार रखें फीस और डॉक्यूमेंट्स
JoSAA Counselling 2026 Round 2: IITs, NITs, IIITs में एडमिशन के लिए जोसा काउंसलिंग की ओर से राउंड 2 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. लिस्ट देखने के लिए जोसा की ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं. साथ ही डॉक्यूमेंट्स भी तैयार कर लें.
JoSAA Counselling 2026 Round 2: ज्वॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) ने राउंड 2 के सीट अलॉटमेंट लिस्ट सामने आ गई है. बीटेक में एडमिशन लेना चाहते हैं तो जोसा की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ये लिस्ट देख सकते हैं. ऑफिशियल वेबसाइट का पता है, josaa.nic.in. IITs, NITs, IIITs और अन्य इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं तो यहां देखें जोसा काउंसलिंग राउंड 2 के सीट अलॉटमेंट के बाद क्या-क्या करना चाहिए.
जोसा के लिए 3 जुलाई तक फीस जमा करें
जोसा की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर कैंडिडेट्स JEE Mains या JEE Advanced लॉगिन्स की मदद से अपना सीट एलोकेशन देख सकते हैं. अगर आप राउंड 2 में कॉलेज बदलना चाहते हैं तो ये आपके लिए अच्छा मौका है. राउंड 2 के लिए फीस जमा करने की लास्ट डेट 3 जुलाई है.
JoSAA राउंड 2 के बाद क्या होगा?
सीट अलॉट होने के बाद, सभी छात्र ऑनलाइन रिपोर्टिंग के लिए तैयार रहें. फ्रीज, फ्लोट और स्लाइड में से अपना ऑप्शन चुनें. सीट कंफर्म करनी हो तो इसके लिए फीस का भुगतान कर लें. ऑनलाइन फीस जमा करने की लास्ट डेट 3 जुलाई 2026 है. अपने डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें.
क्या है फ्रीज, फ्लोट और स्लाइड?
- फ्रीज (Freeze): अगर मिली हुई सीट से खुश हैं, तो इसे चुनें. आपकी सीट पक्की हो जाएगी और आप आगे के काउंसलिंग राउंड में हिस्सा नहीं लेंगे.
- फ्लोट (Float): अगर मौजूदा सीट रखना चाहते हैं, लेकिन अगले राउंड में बेहतर कॉलेज या ब्रांच मिलने की उम्मीद है, तो फ्लोट का ऑप्शन चुनें. बेहतर सीट मिलने तक वर्तमान सीट सुरक्षित रहती है.
- स्लाइड (Slide): अगर उसी कॉलेज में रहकर बेहतर ब्रांच (कोर्स) चाहते हैं, तो स्लाइट का ऑप्शन चुनें. कॉलेज वही रहेगा, केवल ब्रांच बदल सकती है.
राउंड 2 में कुछ छात्रों के ब्रांच हुए अपग्रेड, ज्यादातर सेम
जोसा काउंसलिंग के लिए राउंड 2 में बहुत ज्यादा ब्रांच अपग्रेड नहीं हुए हैं. जानकारों की मानें तो राउंड 2 और राउंड 3 में ब्रांच अपग्रेड होने के चांसेज बहुत कम होते हैं. इस बार भी टियर 3 के कॉलेजों में लोअर ब्रांच में अपग्रेडेशन देखने को मिला है. NIT Srinagar में मैकेनिकल से सिविल अपग्रेड हुआ है. IIIT मणिपुर में EC अलॉट हुआ है. IIIT धारवाड़ जोकि लास्ट कैटेगरी है, वहां भी कुछ अलॉटमेंट हुए हैं. टॉप IITs में नए अलॉटमेंट या ब्रांच अपग्रेडेशन नहीं हुए हैं.
जोसा काउंसलिंग के लिए महत्वपूर्ण डेट्स
| महत्वपूर्ण अपडेट | स्थिति |
|---|---|
| राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट | जारी (Out) |
| राउंड 2 ऑनलाइन रिपोर्टिंग | जारी (सीट अलॉटमेंट के बाद निर्धारित अंतिम तिथि तक) |
| अगले राउंड का सीट अलॉटमेंट | जोसा काउंसलिंग के निर्धारित शेड्यूल के अनुसार |
जोसा काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल यहां देखें
JoSAA के लिए नए अलॉटमेंट वाले डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें
जोसा काउंसलिंग के राउंड 2 में जिन स्टूडेंट्स को नया अलॉटमेंट हुआ है, वे अपना डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें. मेडिकल सर्टिफिकेट, कास्ट सर्टिफिकेट से लेकर तमाम सर्टिफिकेट तैयार कर लें.
जोसा काउंसलिंग के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स चाहिए?
- JEE Main/Advanced रैंक कार्ड
- एडमिट कार्ड
- 10वीं-12वीं क्लास का मार्कशीट
- कैटेगरी सर्टिफिकेट (अगर जरूरत हो तो)
- वैलिड फोटो आईडी
जोसा काउंसलिंग राउंड 2 के लिए इन बातों का रखें ध्यान
- सीट अलॉटमेंट उम्मीदवार की रैंक, श्रेणी (Category) और भरे गए कॉलेज/कोर्स ऑप्शन के आधार पर किया जाता है.
- अलॉट हुई सीट सेव करने के लिए निर्धारित समय के भीतर फीस जमा करना जरूरी है.
- यदि उम्मीदवार Float या Slide ऑप्शन चुनते हैं, तो वे काउंसलिंग के अगले राउंड में भी हिस्सा ले सकते हैं.
- निर्धारित समय पर जरूरी डॉक्यूमेंट्स जमा नहीं करने पर उम्मीदवार की काउंसलिंग प्रक्रिया रद्द की जा सकती है.
यह भी पढ़ें- जुलाई महीने में UPPSC, UPTET जैसी बड़ी परीक्षाएं, देखें लिस्ट
