IIT Roorkee में कंप्यूटर साइंस से ज्यादा इस ब्रांच में हैं सीट, जानें क्या है कटऑफ
IIT Roorkee Seats: अगर आपका सपना देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने का है, तो IIT रुड़की एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. जानें आईआईटी रुड़की में किस ब्रांच में हैं सबसे ज्यादा सीटें उपलब्ध है.
IIT Roorkee Seats: JEE Advanced 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. साथ ही जोसा काउंसलिंग की प्रक्रिया भी आज यानी 2 जून से शुरू हो चुकी है. देश में कुल 23 IITs हैं, जिनमें टोटल सीटों की संख्या 18,160 हैं. ऐसे में आईआईटी रूरकी में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं कि किस ब्रांच में सबसे ज्यादा सीट मौजूद है. साथ ही एडमिसहन प्रोसेस क्या है.
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT),रुड़की भारत के सबसे पुराने और पॉपुलर टेक्निकल इंस्टीट्यूट में से एक है. यह कॉलेज अपने इंजीनियरिंग, साइंस, मैनेजमेंट और रिसर्च जैसे सेक्टर की पढ़ाई के लिए फेमस है. NIRF रैंकिंग 2025 में IIT रुड़की को इंजीनियरिंग की कैटेगरी में 6th रैंक मिला है.
कंप्यूटर साइंस से ज्यादा सीटें इलेक्ट्रिकल ब्रांच में
अधिकतर IITs में कंप्यूटर साइंस ब्रांच में सीटें ज्यादा होती है. लेकिन आईआईटी रुड़की (IIT Roorkee Seats) में इलेक्ट्रिकल ब्रांच में सबसे ज्यादा सीट है. कुल सीटों की संख्या 165 है. वहीं CS ब्रांच में कुल 109 ही सीटें उपलब्ध हैं.
IIT Roorkee Seats: IIT रुड़की में विभिन्न ब्रांच की सीट्स
आईआईटी रुड़की में कुल 19 ब्रांच है, जिसमें टोटल 1353 सीटें उपलब्ध है. नीचे ब्रांच और कुल सीट की लिस्ट दी गई है.
| ब्रांच का नाम | कुल सीटें |
| इलेक्ट्रिकल | 165 |
| सिविल | 154 |
| मैकेनिकल | 150 |
| केमिकल | 117 |
| कंप्यूटर साइंस | 109 |
| इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन | 109 |
| मेटालर्जिकल एंड मैटेरियल्स | 82 |
| प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल | 58 |
| इंजीनियरिंग फिजिक्स | 50 |
| मैथमेटिक्स & कंप्यूटिंग | 49 |
| बायोसाइंसेज एंड बायो | 46 |
| जियोफिजिकल टेक्नोलॉजी | 41 |
| डेटा साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस | 40 |
| जियोलॉजिकल टेक्नोलॉजी | 38 |
| केमिकल साइंस | 35 |
| इकोनॉमिक्स | 33 |
| आर्किटेक्चर | 30 |
| फिजिक्स | 27 |
| एनर्जी | 20 |
| कुल | 1353 |
IIT रुड़की BTech अनुमानित कटऑफ
| ब्रांच का नाम (BTech) | फर्स्ट राउंड | लास्ट राउंड |
| कंप्यूटर साइंस (CSE) | 275 | 592 |
| डेटा साइंस एंड AI | 564 | 845 |
| इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) | 1048 | 1486 |
| इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | 1254 | 2091 |
| मैकेनिकल इंजीनियरिंग | 2155 | 3897 |
| केमिकल इंजीनियरिंग | 3428 | 4816 |
| इंजीनियरिंग फिजिक्स | 2633 | 4544 |
| सिविल इंजीनियरिंग | 5247 | 6870 |
| मेटलर्जिकल एंड मैटेरियल्स इंजीनियरिंग | 6280 | 7341 |
| बायोसाइंसेज एंड बायोइंजीनियरिंग | 752 | 8159 |
| आर्किटेक्चर (BArch) | 12842 | 17665 |
यह भी पढ़ें: 62000 से ज्यादा सीटों पर होगी JoSAA Counselling, देखें IITs, NITs और IIITs की लिस्ट
