JEE Advanced रिजल्ट से पहले जान लें IIT Bombay के टॉप Courses
IIT Bombay Courses: अंडरग्रेजुएट लेवल पर IIT Bombay में कई कोर्स ऑफर किए जाते हैं. इनमें एडमिशन की प्रक्रिया भी अलग-अलग है.
IIT Bombay Courses: जेईई एडवांस का रिजल्ट आने वाला है. ऐसे में स्टूडेंट्स टॉप IITs की तलाश में हैं. अगर आप भी IIT में एडमिशन लेना चाहते हैं तो IIT Bombay बेस्ट ऑप्शन है. NIRF रैंकिंग 2025 के अनुसार, इस संस्थान को इंजीनियरिंग कैटेगरी में तीसरा स्थान मिला है. ऐसे में आइए जानते हैं कि ग्रेजुएशन लेवल पर IIT Bombay में कौन-कौन से कोर्स ऑफर किए जाते हैं और यहां की कटऑफ कितनी जाती है.
IIT Bombay में कौन-कौन सा कोर्स है?
अंडरग्रेजुएट लेवल पर IIT Bombay में नीचे बताए गए कोर्स ऑफर किए जाते हैं-
- Bachelor of Technology (BTech)
- Dual Degree (B.Tech + MTech)
- Bachelor of Science (BS)
- Bachelor of Design (BDes)
IIT Bombay के विभिन्न ब्रांच का कटऑफ
| इंजीनियरिंग ब्रांच | जनरल रैंक |
|---|---|
| कंप्यूटर साइंस (CSE) | 66 |
| इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | 418 |
| मैकेनिकल इंजीनियरिंग | 1682 |
| एयरोस्पेस इंजीनियरिंग | 2305 |
| केमिकल इंजीनियरिंग | 2405 |
| सिविल इंजीनियरिंग | 4095 |
| मेटालर्जिकल इंजीनियरिंग | 5364 |
कैसे मिलता है एडमिशन?
बीटेक कोर्स
IIT Bombay के बीटेक कोर्स में एडमिशन जेईई मेन्स और जेईई एडवांस के स्कोर पर मिलता है. जेईई एडवांस के रिजल्ट के बाद आप जोसा काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं. काउंसलिंग के जरिए स्टेप-बाय-स्टेप एडमिशन की प्रक्रिया क्लियर होगी.
Dual Degree (BTech + MTech)
IIT Bombay के Dual Degree (BTech + MTech) कोर्स में एडमिशन के लिए जेईई मेन्स और जेईई एडवांस का स्कोर अनिवार्य है.
Bachelor of Science (BS)
इस कोर्स में भी एडमिशन JEE Advanced परीक्षा के माध्यम से ही होता है.
Bachelor of Design (BDes)
BDes कोर्स में एडमिशन के लिए आपको UCEED (Undergraduate Common Entrance Examination for Design) स्कोर के आधार पर मिलता है.
यह भी पढ़ें- इन IITs से करें 4 साल का BDes कोर्स, बिना JEE के मिलेगा एडमिशन
