[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World कनाडा में भारतीय मूल के कारोबारी की मुक्का मारकर हत्या, बस कार पर पेशाब करने से रोकने पर बिगड़ा मामला

कनाडा में भारतीय मूल के कारोबारी की मुक्का मारकर हत्या, बस कार पर पेशाब करने से रोकने पर बिगड़ा मामला

0
कनाडा में भारतीय मूल के कारोबारी की मुक्का मारकर हत्या, बस कार पर पेशाब करने से रोकने पर बिगड़ा मामला
अर्वी सागू, जिनकी मुक्का मारकर हत्या की गई. फोटो- सोशल मीडिया.

Indian origin man killed: पश्चिमी देशों में भारतीय मूल के लोगों पर हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. ताजा मामला कनाडा का है, जहां एक भारतीय मूल के कारोबारी पर एक अजनबी ने बिना किसी उकसावे के हमला कर दिया. यह घटना 19 अक्टूबर को एडमंटन में हुई. एडमंटन पुलिस सेवा ने एक बयान में कहा कि मृतक की पहचान अरवी सिंह सग्गू के रूप में की गई है. उन्होंने अपनी कार पर पेशाब कर रहे एक अजनबी का विरोध किया, लेकिन उसने सग्गू के ऊपर हमला कर दिया. वे पांच दिन तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ते रहे, लेकिन घटना के पांच दिन बाद जख्म के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया. 

55 वर्षीय अर्वी सिंह सग्गू 19 अक्टूबर को रात 2.20 बजे अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डिनर करने के बाद कार की ओर लौट रहे थे, तभी उन्होंने एक अजनबी को उनकी कार पर पेशाब करते हुए देखा. सगू ने उस व्यक्ति से पूछा, “अरे, तुम क्या कर रहे हो?” इस पर आरोपी ने जवाब दिया, “जो मैं चाहता हूं, वही कर रहा हूं.” इसके बाद स्थिति अचानक हिंसक हो गई. इसके बाद वह सग्गू के पास आया और उनके सिर पर जोरदार मुक्का मारा. 

हमले के बाद सग्गू जमीन पर गिर पड़े. उनकी गर्लफ्रेंड ने तुरंत 911 पर कॉल किया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया और लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया, लेकिन पांच दिन बाद 24 अक्टूबर को उनकी मौत हो गई.  पुलिस ने इस सप्ताह की शुरुआत में जारी एक बयान में कहा, “घटनास्थल पर पहुंचने पर अधिकारियों ने अरवी को बेहोशी की हालत में पाया. उसे गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार देने के बाद आपातकालीन चिकित्सा सेवा के जरिए अस्पताल ले जाया गया.” 

आरोपी की पहचान काइल पैपिन के रूप में हुई है. उसे एडमंटन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और गंभीर हमले के आरोप में चार्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि दोनों एक दूसरे को नहीं जानते हैं. हमलावर फिलहाल पुलिस की हिरासत में है. आरोपी की अदालत में अगली पेशी 4 नवंबर को होगी.  

बिना उकसावे की किया गया हमला

सग्गू के भाई ने ग्लोबल न्यूज को बताया कि जब पैरामेडिक्स मौके पर पहुंचे, तब तक अर्वी बेहोश हो चुके थे. उन्होंने कहा कि अर्वी ने कभी ऐसा कोई काम नहीं किया, जिसकी वजह से उनके ऊपर ऐसा जानलेवा हमला किया जाए. यह हमला पूरी तरह से बिना किसी उकसावे के किया गया था. वहीं अर्वी सग्गू के करीबी दोस्त विन्सेंट राम ने उनके बच्चों की सहायता और अंतिम संस्कार व जीवन-यापन के खर्चों के लिए फंडरेजर अभियान शुरू किया है.

ये भी पढ़ें:-

FBI चीफ ने गर्लफ्रेंड की परफॉर्मेंस के लिए उड़ाया 500 करोड़ का सरकारी जेट, आलोचना पर एजेंसी ने दिया ये जवाब

ब्रिटिश राजघराने ने प्रिंस एंड्रयू से छीनी सभी शाही उपाधियां, महल से भी किया बाहर, जानें क्यों लिया इतना बड़ा फैसला?

H1B के बाद ट्रंप सरकार ने दिया एक और झटका, अब इस नियम के खत्म होने से इंडियंंस की नौकरी जाने का खतरा

Previous article Homemade Haldi Powder: बाजार से नहीं खरीदें रंगों की मिलावट वाली हल्दी, इस तरह घर पर बनाएं शुद्ध हल्दी पाउडर 
Next article 11 रुपये में 2TB तक Google One Cloud Storage पाने का आज आखिरी मौका, फटाफट ऐसे करें क्लेम
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel