[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology 11 रुपये में 2TB तक Google One Cloud Storage पाने का आज आखिरी मौका, फटाफट ऐसे करें क्लेम

11 रुपये में 2TB तक Google One Cloud Storage पाने का आज आखिरी मौका, फटाफट ऐसे करें क्लेम

0
11 रुपये में 2TB तक Google One Cloud Storage पाने का आज आखिरी मौका, फटाफट ऐसे करें क्लेम
गूगल वन क्लाउड स्टोरेज

Google One Cloud Storage Offer: अगर आप Android यूजर हैं और आपके फोन में भी स्टोरेज की दिक्कत है, तो फिर 11 रुपये में 2TB तक Google One का क्लाउड स्टोरेज पाने का आज आपके पास आखिरी मौका है. क्योंकि, गूगल का Google One Cloud Storage Diwali Offer आज खत्म हो रहा है. दरअसल, दिवाली के मौके पर गूगल अपने क्लाउड स्टोरेज पर डिस्काउंट ऑफर लेकर आया था. जिसमें सिर्फ 11 रुपये में यूजर्स बेसिक से लेकर प्रीमियम गूगल क्लाउड स्टोरेज प्लान को खरीद सकते हैं. ऐसे में आज इस ऑफर को पाने का लास्ट डेट है. अगर आप भी इस ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं, तो फिर यहां जानिए इससे जुड़े सारे डिटेल्स.

बेसिक से लेकर प्रीमियम मंथली प्लान मिलेगा सिर्फ 11 रुपये में

Google One में यूजर्स को चार क्लाउड स्टोरेज प्लान ऑप्शन मिलते हैं. जिसमें 59 रुपये में 30GB वाला Lite प्लान, 130 रुपये में 100GB वाला बेसिक प्लान, 210 रुपये में 200GB वाला स्टैंडर्ड प्लान और 650 रुपये में 2TB वाला प्रीमियम प्लान ऑप्शन शामिल है. लेकिन डिस्काउंट ऑफर के तहत आप इन सभी प्लान्स को सिर्फ 11 रुपये में खरीद सकते हैं. 11 रुपये में आपको 3 महीने तक का Google क्लाउड स्टोरेज मिलेगा. हालांकि, 3 महीने की वैलिडिटी खत्म होने के बाद आपको क्लाउड स्टोरेज के ऑरिजिनल प्लान की कीमत ही देनी होगी. यानी कि प्लान के हिसाब से आपको 59 रुपये, 130 रुपये, 210 रुपये या फिर 650 रुपये हर महीने देने पड़ेंगे.

Image 311
Google one मंथली प्लान्स पर ऑफर

एनुअल प्लान्स पर भी मिलेगा डिस्काउंट

अगर आप एनुअल प्लान्स खरीदना चाहते हैं, तो आपको एनुअल क्लाउड स्टोरेज प्लान्स पर भी डिस्काउंट मिलेगा. जिससे आप 708 रुपये में 30GB स्टोरेज वाले Lite प्लान को सिर्फ 479 रुपये में खरीद सकते हैं. वहीं, 1560 रुपये में 100GB स्टोरेज वाले बेसिक प्लान को 1000 रुपये में, 2520 रुपये में 200GB स्टोरेज वाले स्टैंडर्ड प्लान को 1600 रुपये में और 7800 रुपये वाले 2TB स्टोरेज वाले प्रीमियम प्लान को 4,900 रुपये में खरीद सकते हैं.

Image 312
Google one एनुअल प्लान्स पर ऑफर

कैसे क्लेम करें Google One ऑफर?

अगर आप भी Google One दिवाली ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं, तो फिर इन स्टेप्स को फॉलो करें.

Google One के ऑफिशियल वेबसाइट या ऐप पर जाएं.
अपना Google अकाउंट लॉगिन करें.
लॉगिन के बाद स्टोरेज अपग्रेड पेज के ऑप्शन पर जाएं.
आपको जो भी प्लान चाहिए, उसे सेलेक्ट करें.
इसके बाद कार्ड या UPI से पेमेंट कर दें.

Google One दिवाली ऑफर का फायदा कौन-कौन यूजर्स उठा सकते हैं?

Google One दिवाली ऑफर नए और पुराने सभी यूजर्स के लिए है.

कब तक है गूगल का क्लाउड स्टोरेज ऑफर?

गूगल का क्लाउड स्टोरेज ऑफर आज 31 अक्टूबर तक ही है. यानी कि इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपके पास आज भर का मौका है.

iOS 26.1 Update: Liquid Glass कंट्रोल से लेकर Smart Alarm तक, नए अपडेट में मिलेंगे 5 बड़े फीचर्स

Jio यूजर्स को FREE दे रहा Rs 35,000 वाला Google का यह प्रोडक्ट, जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

Previous article कनाडा में भारतीय मूल के कारोबारी की मुक्का मारकर हत्या, बस कार पर पेशाब करने से रोकने पर बिगड़ा मामला
Next article Bihar Chunav 2025 : एक करोड़ नौकरी, एक करोड़ लखपति दीदी बनाने का वादा, जानिये NDA के मेनिफेस्टो की 15 बड़ी घोषणाएं
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel