[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World ब्रेस्ट कैंसर का इलाज मधुमक्खी के जहर से! ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

ब्रेस्ट कैंसर का इलाज मधुमक्खी के जहर से! ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

0
ब्रेस्ट कैंसर का इलाज मधुमक्खी के जहर से! ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा
रिसर्च: मधुमक्खी के जहर से ब्रेस्ट कैंसर का इलाज हो सकता है, ( फोटो- आई से बनवाई गई है )

Honeybee Venom For Cancer Treatment: कैंसर उन चुनिंदा बीमारियों में से एक है जिसका शायद ही इलाज हो पाए, ज्यादातर मामलों में कैंसर पीड़ितों की सालों-साल तक कीमोथेरेपी या इलाज चलने के बाद मौत हो जाती है. दुनिया भर में महिलाओं में सबसे ज्यादा ब्रेस्ट कैंसर के मामले देखने को मिलते हैं जिसका इलाज लंबे समय तक चलता ही रहता है. हालांकि ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिकों द्वारा हाल ही में किए गए रिसर्च में इससे जुड़ा एक इलाज ढुंढकर निकाला गया है. ऐसे में आइए विस्तार से इसके बारे में जानते हैं.

मेलिटिन से कैंसर सेल्स होंगे खत्म (Honeybee Venom For Breast Cancer)

 ऑस्ट्रेलिया में वैज्ञानिकों द्वारा एक लैब एक्सपेरिमेंट में पाया गया कि मधुमक्खी के जहर और उसमें पाया जाने वाला एक मेलिटिन नामक कंपाउंड का इस्तेमाल कैंसर के दो ऐसे प्रकार पर किया गया जिनका इलाज सबसे मुश्किल माना जाता है. कैंसर के दो टाइप, ट्रिपल नेगेटिव और HER2-एनरिच्ड ब्रेस्ट कैंसर का इलाज सबसे कठिन माना जाता है.

ट्रिपल नेगेटिव ब्रेस्ट कैंसर को रोकने में असरदार (Honeybee Venom effective for Controlling Triple Negative breast Cancer)

इस रिसर्च में पाया गया कि मधुमक्खी का जहर और मेलिटिन का मिश्रण मिलकर कैंसर सेल्स को जिंदा रहने नहीं देता है और उन्हें कमजोर करके खत्म करने में मदद करता है. इस अध्ययन का नेतृत्व करने वाली 25 साल की पीएचडी रिसर्चर सियारा डफी ने कहा, हमने पाया कि मधुमक्खी का जहर और मेलिटिन दोनों ही ट्रिपल नेगेटिव और HER2-एनरिच्ड ब्रेस्ट कैंसर सेल्स को जीवीत रखने की क्षमता को तेजी से, चुनिंदा तरीके और प्रभावी रूप से कम करने में मदद करते हैं. 

 312 मधुमक्खियों के जहर पर की गई स्टडी

डॉ सियारा डफी ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया,आयरलैंड और इंग्लैंड में 312 मधुमक्खियों और भौरों से लिए गए शहद के जहर के प्रभावों का अध्ययन किया गया. यह रिसर्च ब्रेस्ट कैंसर के कई प्रकारों पर किया गया जिसमें ट्रिपल नेगेटिव ब्रेस्ट कैंसर भी शामिल था. इस कैंसर का इलाज हो पाना बहुत ही मुश्किल होता है. ट्रिपल नेगेटिव ब्रेस्ट कैंसर, कैंसर की सभी टाइप में सबसे ज्यादा खतरनाक है जिसका इलाज आमतौर पर सर्जरी, रेडियोथेरेपी और कीमोथेरेपी के जरिए ही होता है. ब्रेस्ट कैंसर के कुल मामलों में ट्रिपल नेगेटिव 10 से 15 प्रतिशत हिस्सा होता है.

लैब में भी मेलिटिन होगा तैयार ( Honeybee Venom Melittin)

डॉ सियारा ने कहा, उनकी टीम ने शहद के जहर में मौजूद मेलिटिन कंपाउंड को टेस्ट करने पर पता चला कि यह कंपाउंड अकेले ही कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोक सकता है. हालांकि यह प्राकृतिक रूप से मधुमक्खी के जहर में पाया जाता है लेकिन इसे आर्टिफिशियल तरीके से लैब में भी तैयार किया जा सकता है. डॉ सियारा आगे कहती हैं कि लैब में तैयार किया गया सिंथेटिक मेलिटिन ही ज्यादातर एंटी-कैंसर फंक्शनिंग के लिए जिम्मेदार है यानी की कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकने में ज्यादा कारगर होते हैं.

रोजाना करीब दो हजार महिलाओं की कैंसर के मौत

ब्रेस्ट कैंसर रिसर्च फाउंडेशन की एक रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया भर में रोजाना औसतन 1800 से 2000 महिलाओं की ब्रेस्ट कैंसर से मौत होती है. ऐसे में वैज्ञानिकों द्वारा किया गया ये शोध मेडिकल क्षेत्र में बहुत बड़ी उपलब्धी है जिससे लाखों महिलाओं की जान बचाई जा सकती है. वैज्ञानिकों ने इस खोज को बेहद ही रोमांचक बताया है लेकिन साथ ही यह चेतावनी दी है कि इस तरह के कैंसर के इलाज में इसका इस्तेमाल करने से पहले और ज्यादा स्टडी और रिसर्च की जरूरत है. ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में होने वाला सबसे आम कैंसर में से एक है. 

यह भी पढ़ें: गोरिल्ला से अनोखा प्रेम, शिकारियों से भिड़ी महिला, गवां बैठी जान

यह भी पढ़ें: इंसानों पर टेक्नोलॉजी होगी हावी, धरती पर आएंगे एलियंस, जानें 2026 के लिए बाबा वेंगा के चौंकाने वाले दावे

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel