[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Video Viral Video: सांप और नेवले की भयंकर लड़ाई, रोंगटे खड़े कर देगा 17 सेकंड का वायरल वीडियो

Viral Video: सांप और नेवले की भयंकर लड़ाई, रोंगटे खड़े कर देगा 17 सेकंड का वायरल वीडियो

0
Viral Video: सांप और नेवले की भयंकर लड़ाई, रोंगटे खड़े कर देगा 17 सेकंड का वायरल वीडियो
सांप और नेवले में भयंकर लड़ाई

Viral Video: सांप और नेवला प्रकृति के दो परंपरागत शत्रु, दोनों का जब भी आमना-सामना हुआ है तब-तब जानलेवा जंग ही छिड़ी है. सोशल मीडिया पर एक बार फिर दोनों की भयंकर लड़ाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक घर के किसी खाली कोने में एक सांप और नेवला आमने-सामने हो गए हैं. देखते ही देखते दोनों में जानलेवा जंग शुरू हो गई. 17 सेकंड के वीडियो में दिख रहा है कि दोनों एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं. इस बीच नेवला सांप की गर्दन को पकड़कर उसे चित्त कर देता है. लेकिन सांप भी पीछे नहीं है वो इतनी जल्दी हार मानने को तैयार नहीं है. वो लगातार संघर्ष करता दिख रहा है.

17 सेकंड के वीडियो में जबरदस्त लड़ाई

इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में सांप पर नेवला भारी पड़ता दिख रहा है. तेजी से झपटकर नेवला पहले सांप का फन दबोचता नजर आ रहा है. हालांकि सांप का साइज काफी बड़ा है और वो काफी फुर्तीला भी दिखाई दे रहा है, इसके बावजूद जंग में वो नेवला से कमतर पड़ता दिख रहा है. नेवले ने जिस फुर्ती से सांप के सिर को अपने दांतों से दबाया हुआ है उससे साफ लग रहा है कि वो सांप का अंत कर ही उसे अपनी पकड़ से आजाद करेगा. वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि वीडियो में लड़ाई का कोई नतीजा नहीं दिख रहा है लेकिन यह साफ है कि नेवला युद्ध में भारी पड़ रहा है.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर सांप और नेवले की लड़ाई वाला वीडियो तेजी से वायरल हुआ है. अपलोड करने के कुछ ही घंटे के अंदर 13 हजार लोगों ने वीडियो ने देख लिया है. कई लोगों ने वीडियो को लाइक और शेयर किया है. वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि सांप नेवला को देख थोड़ा घबराया हुआ है, वो वहां से निकलने का रास्ता तलाश कर रहा है. इसी दौरान नेवले ने उसपर हमला कर दिया और दोनों में जंग शुरू हो गई. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AmazingSights के आईडी से शेयर किया गया है.

Also Read: Vial Video: हिरण की तस्वीर देख धोखा खा गया मगरमच्छ, करने लगा हमला, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

Previous article ब्रेस्ट कैंसर का इलाज मधुमक्खी के जहर से! ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Next article Samastipur: ऑटोमोबाइल वर्कशॉप व कार सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel