[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता टीएमसी से निलंबित हुमायूं कबीर ने बनायी जनता उन्नयन पार्टी, कहा- ममता बनर्जी 100 सीटें भी नहीं जीत पायेंगी

टीएमसी से निलंबित हुमायूं कबीर ने बनायी जनता उन्नयन पार्टी, कहा- ममता बनर्जी 100 सीटें भी नहीं जीत पायेंगी

0
टीएमसी से निलंबित हुमायूं कबीर ने बनायी जनता उन्नयन पार्टी, कहा- ममता बनर्जी 100 सीटें भी नहीं जीत पायेंगी
तृणमूल से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर.

Humayun Kabir New Party: तृणमूल कांग्रेस के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद में नयी पार्टी के गठन का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि उनकी नयी पार्टी का नाम जनता उन्नयन पार्टी (जेयूपी) होगा. हालांकि, पार्टी के नाम पर अंतिम फैसला निर्वाचन आयोग लेगा. हुमायूं कबीर ने कहा है कि बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) 100 सीटें भी नहीं जीत पायेंगी.

हुमायूं कबीर ने 7 उम्मीदवारों की घोषणा की

जनता उन्नयन पार्टी के गठन की घोषणा करते हुए हुमायूं कबीर ने विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 7 उम्मीदवारों की भी घोषणा की. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अभी 7 उम्मीदवारों की घोषणा की है. बाकी उम्मीदवारों की घोषणा बाद में होगी. उन्होंने कहा कि अगली बार ममता बनर्जी की पार्टी सत्ता में नहीं आयेगी. मुर्शिदाबाद में टीएमसी के टिकट पर जो भी चुनाव लड़ेगा, उसकी हार सुनिश्चित होगी.

बाबरी मस्जिद जैसी मस्जिद की आधारशिला रखने पर हुए थे टीएमसी से निलंबित

मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद जैसी मस्जिद की आधारशिला रखने पर तृणमूल कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था. आज बेलडांगा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भरतपुर के विधायक हुमायूं कबीर ने कहा कि वह खुद मुर्शिदाबाद की 2 सीट, रेजिनगर और बेलडांगा से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Humayun Kabir New Party: अब आम आदमी की पहुंच से बाहर हैं ममता बनर्जी

हुमायूं कबीर ने कहा कि वह बाद में बतायेंगे कि वह बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में कुल कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. पूर्व आईपीएस अधिकारी कबीर ने कहा कि उनका लक्ष्य विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सत्ता से बेदखल करना है. कहा कि बंगाल में विधानसभा चुनाव होने में 6 महीने से भी कम समय बचा है. कबीर ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी अब वैसी नहीं रहीं, जैसी वह उन्हें जानते थे. वह आम आदमी की पहुंच से बाहर हैं.

Humayun Kabir New Party Janata Unnayan Party Murshidabad Bengal Chunav
टीएमसी से निलंबित हुमायूं कबीर ने बनायी जनता उन्नयन पार्टी, कहा- ममता बनर्जी 100 सीटें भी नहीं जीत पायेंगी 3

आगामी विधानसभा चुनावों में कबीर कोई निर्णायक भूमिका नहीं निभायेंगे. उन्हें अपने पुराने मित्र तृणमूल कांग्रेस के साथ करारी हार का सामना करना पड़ेगा, जिसके साथ वह अब भी गुप्त रूप से संपर्क में हैं. बंगाल की जनता कबीर और उनकी नयी पार्टी-दोनों को ही खारिज कर देगी. कबीर विधानसभा चुनावों में ‘भाजपा के वोटों को बांटने’ की कोशिश कर रहे हैं. बांग्लादेश की स्थिति को देखते हुए बंगाल के लोग कबीर के प्रयासों को विफल करेंगे और भाजपा जैसी एक मजबूत राष्ट्रवादी ताकत को चुनेंगे, केवल वही कट्टरपंथियों को हरा सकती है.

शमिक भट्टाचार्य, प्रवक्ता, पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता

ममता बनर्जी और भाजपा ने हुमायूं कबीर को आड़े हाथ लिया

हुमायूं कबीर के नयी पार्टी बनाने पर तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोनों ने उन्हें आड़े हाथ लिया. ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा पैसे के दम पर मुस्लिमों का वोट बांट रही है. वहीं, भाजपा ने आरोप लगाया कि कबीर तृणमूल कांग्रेस को सत्ता में वापस लाने में मदद करने के लिए काम कर रहे हैं.

टीएमसी से निलंबित हुमायूं कबीर से जुड़ी अहम जानकारियां

  • हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद जैसी मस्जिद बनाने की घोषणा की. इस पर बवाल मचा, तो तृणमूल कांग्रेस ने 4 दिसंबर को उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया.
  • 6 दिसंबर को कबीर ने रेजिनगर में मस्जिद की नींव रखी. वर्ष 1992 में इसी तारीख को अयोध्या में बाबरी मस्जिद को ध्वस्त कर दिया गया था.
  • हुमायूं कबीर का 10 वर्षों में बंगाल की लगभग सभी प्रमुख राजनीतिक पार्टियों से संबंध रहा है.
  • 2015 में हुमायूं ने ममता बनर्जी की आलोचना की थी, तो उन्हें तृणमूल कांग्रेस ने 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था. हुमायूं कबीर ने कहा था कि ममता बनर्जी ने अपने भीते को ‘राजा’ बनाने की कोशिश कर रहीं हैं.
  • हुमायूं कबीर ने 2016 के बंगाल विधानसभा चुनाव में रेजिनगर सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और कांग्रेस उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी से हार गये.
  • चुनाव हारने के बाद हुमायूं कबीर कांग्रेस में शामिल हो गये. कांग्रेस की उस वक्त जिले में अच्छी पकड़ थी. वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले कबीर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये.
  • भाजपा ने उन्हें मुर्शिदाबाद लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया. इस बार कबीर तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस के उम्मीदवारों के बाद तीसरे स्थान पर रहे.
  • विधानसभा और लोकसभा चुनाव हारने के बाद बंगाल चुनाव 2021 में वह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए और भरतपुर से विधायक निर्वाचित हुए.

इसे भी पढ़ें

हुमायूं कबीर फरवरी में एक लाख लोगों के साथ ‘कुरान ख्वानी’ का आयोजन करेंगे

एआइएमआइएम की बंगाल इकाई हुमायूं कबीर से गठबंधन के पक्ष में

Previous article Samastipur: बनजारों को अधिकार दिलाने के लिए प्रदर्शन की घोषणा
Next article ब्रेस्ट कैंसर का इलाज मधुमक्खी के जहर से! ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel