[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World दुश्मनों से प्रतिशोध और खून का बदला, अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में गूंजे नारे

दुश्मनों से प्रतिशोध और खून का बदला, अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में गूंजे नारे

0
दुश्मनों से प्रतिशोध और खून का बदला, अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में गूंजे नारे
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल भीड़, फोटो- पीटीआई

Ali Khamenei Funeral: ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के दूसरे दिन तेहरान में बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे. अंतिम नमाज के दौरान दुश्मनों के खिलाफ प्रतिशोध और शहीद नेता के खून का बदला जैसे नारे लगाए गए. ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ISNA के मुताबिक सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिवालय ने कहा कि अंतिम नमाज में शामिल लोगों ने अयातुल्ला अली खामेनेई को श्रद्धांजलि देते हुए अमेरिका और इजरायल को उनकी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया, और दुश्मनों के खिलाफ प्रतिशोध और शहीद नेता के खून का बदला जैसे नारे पूरे माहौल में गूंजते रहे.

तेहरान की सड़कों पर उमड़ी लाखों की भीड़

रविवार को अली खामेनेई और उनके परिवार के चार सदस्यों के लिए सार्वजनिक अंतिम संस्कार की नमाज अदा की गई. इमाम खुमैनी ग्रैंड मुसल्ला के आसपास तेहरान की सड़कों पर लाखों लोग जुटे. शनिवार से ही खामेनेई का पार्थिव शरीर आम लोगों के अंतिम दर्शन और आधिकारिक श्रद्धांजलि के लिए रखा गया था. अयातुल्ला अली खामेनेई की 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के हमलों में मौत हो गई थी. इस घटना के बाद पश्चिम एशिया में तनाव और संघर्ष काफी बढ़ गया. हालांकि पिछले महीने अमेरिका और ईरान ने तनाव कम करने और बातचीत आगे बढ़ाने के लिए 14 सूत्रीय समझौता ज्ञापन (MOU) पर सहमति जताई थी. इस बातचीत में होर्मुज स्ट्रेट और ईरान के परमाणु कार्यक्रम जैसे अहम मुद्दे भी शामिल थे.

राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने दिया संदेश

सुरक्षा परिषद ने अपने संदेश में कहा कि ईरान के लोग अपने नेता को विदाई देते हुए यह संकल्प ले रहे हैं कि वे उनके आदर्शों और रास्ते पर आगे बढ़ेंगे. संदेश में यह भी कहा गया- पिछले कुछ दिनों से ईरान को देखिए, यही वह देश है जिसे कुछ ही दिनों में हराने का दावा किया गया था. परिषद ने इसे राष्ट्रीय एकता और दृढ़ संकल्प का प्रतीक बताया. अली खामेनेई और उनके परिवार के चार सदस्यों के लिए सार्वजनिक अंतिम संस्कार की नमाज रविवार को तेहरान में अदा की जा रही है. उनके विदाई समारोह का आज दूसरा दिन है.

मोजतबा खामेनेई नहीं हो रहे शामिल

अली खामेनेई के निधन के बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सर्वोच्च नेता नियुक्त किया गया है. हालांकि, अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक सुरक्षा कारणों और इजरायल से मिली कथित धमकियों के चलते वह तेहरान में चल रहे छह दिवसीय अंतिम संस्कार समारोह में शामिल नहीं हो रहे हैं.

संसद अध्यक्ष गालिबफ ने बताया राष्ट्रीय एकता का प्रतीक

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबफ ने कहा कि देश भर के लोग अपने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए एकजुट हुए हैं. उन्होंने कहा कि पूरे देश ने एक स्वर में अपने नेता के सम्मान में प्रार्थना की और उन्हें शहीद के रूप में याद किया. उनके मुताबिक, अंतिम संस्कार में उमड़ी भारी भीड़ इस बात की गवाही दे रहे हैं कि देश अपने नेतृत्व और आदर्शों के साथ मजबूती से खड़ा है. (पीटीआई की रिपोर्ट के साथ)

Also Read: ‘ना सभ्यता, ना इतिहास’, ट्रंप के वन शॉट बयान पर भड़का ईरान, कहा- इंसान मर सकता है, आदर्श नहीं

Previous article सीवान: धनौती मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन गंभीर रूप से घायल
Next article मोतिहारी: 48 घंटे में पुलिस का बड़ा कमाल! चोरी की स्कॉर्पियो मधुबनी से बरामद, चोरों की तलाश जारी
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel