[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान सीवान: धनौती मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन गंभीर रूप से घायल

सीवान: धनौती मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन गंभीर रूप से घायल

0
सीवान: धनौती मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन गंभीर रूप से घायल
सीएचसी का फोटो.

Siwan Road Accident : छपरा-सीवान मुख्य मार्ग (एनएच-531) पर धनौती मोड़ के समीप रविवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दरौंदा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

सीवान से छापरा जाने के दौरान हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपालगंज शहर निवासी शौकत अली का पुत्र शारिक शौकत रहमानी बाइक से सीवान से छपरा की ओर जा रहा था. वहीं आंदर थाना क्षेत्र के सलाहपुर मजिस्लापुर गांव निवासी मुन्नीलाल यादव के पुत्र राजकिशोर यादव और राजदेव यादव दरौंदा से सीवान की ओर जा रहे थे.

तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर टकराई

बताया जाता है कि धनौती गांव की ओर मुड़ने के दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही बाइक अनियंत्रित होकर दूसरी बाइक से भिड़ गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

सीवान सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel