[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मोतिहारी मोतिहारी: 48 घंटे में पुलिस का बड़ा कमाल! चोरी की स्कॉर्पियो मधुबनी से बरामद, चोरों की तलाश जारी

मोतिहारी: 48 घंटे में पुलिस का बड़ा कमाल! चोरी की स्कॉर्पियो मधुबनी से बरामद, चोरों की तलाश जारी

0
मोतिहारी: 48 घंटे में पुलिस का बड़ा कमाल! चोरी की स्कॉर्पियो मधुबनी से बरामद, चोरों की तलाश जारी
बरामद चोरी की स्कॉर्पियो के साथ पिपराकोठी थाना पुलिस की टीम

मोतिहारी से अमरेश वर्मा की रिपोर्ट

Motihari News: पिपराकोठी थाना पुलिस ने चोरी की एक स्कॉर्पियो को महज 48 घंटे के भीतर बरामद कर त्वरित कार्रवाई का परिचय दिया है. पुलिस ने तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए वाहन को मधुबनी जिले से बरामद किया. हालांकि, चोरी में शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

जीवधारा क्षेत्र से चोरी हुई थी स्कॉर्पियो

पुलिस के अनुसार 3 जुलाई 2026 की सुबह जीवधारा क्षेत्र से उजले रंग की स्कॉर्पियो (वाहन संख्या BR05PA-6188) चोरी होने की सूचना मिली थी. मामले में पिपराकोठी थाना कांड संख्या-362/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया.

तकनीकी जांच से मधुबनी में मिली गाड़ी

अनुसंधान के दौरान तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने चोरी गई स्कॉर्पियो को मधुबनी जिले के खुटौना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इकरसठ, जामा मस्जिद के समीप से बरामद कर लिया. पुलिस का दावा है कि घटना के महज 48 घंटे के भीतर वाहन की बरामदगी कर ली गई.

थानाध्यक्ष के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

बरामदगी अभियान का नेतृत्व पिपराकोठी थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने किया. टीम में पुअनि शाहिल कुमार, पुअनि शशि भूषण कुमार, परि. पु.अनि. ज्योति महतो तथा पिपराकोठी थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

आरोपितों की तलाश में छापेमारी जारी

पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि चोरी की स्कॉर्पियो बरामद कर ली गई है. अब मामले में शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा कर लिया जाएगा.

बरामदगी

  • स्कॉर्पियो वाहन संख्या BR05PA-6188

यह भी पढ़ें: मोतिहारी: ग्राहकों की EMI डकार गया रिलेशनशिप ऑफिसर, 1.82 लाख की वित्तीय धोखाधड़ी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel