[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Happy New Year 2026 Wishes: बोरिंग Same To You और Thank You की जगह, अपनों को भेजें यूनिक और प्यार भरे रिप्लाई

Happy New Year 2026 Wishes: बोरिंग Same To You और Thank You की जगह, अपनों को भेजें यूनिक और प्यार भरे रिप्लाई

0
Happy New Year 2026 Wishes: बोरिंग Same To You और Thank You की जगह, अपनों को भेजें यूनिक और प्यार भरे रिप्लाई
हैप्पी न्यू ईयर 2026

Happy New Year 2026 Wishes: आज 1 जनवरी से नये साल 2026 की शुरुआत हो गई है. दुनिया भर में आज नये साल का जश्न मनाया जा रहा है. ऐसे में आज जिनसे बातें नहीं भी होती हैं, उनके भी कॉल या मैसेज नये साल की बधाई देने के लिए जरूर आते हैं. WhatsApp पर फैमिली ग्रुप, पुराने दोस्त, कलीग, पड़ोसी और यहां तक कि ऐसे लोग जिनसे आपने महीनों से बात नहीं की है, उनके भी मैसेज की बाढ़ आएगी. ऐसे में हम ज्यादातर सबको एक ही रिप्लाई दे देते हैं, वही पुराना बोरिंग थैंक यू और सेम टू यू का. हालांकि, इसमें कोई बुराई नहीं है, लेकिन नये साल की बधाई का रिप्लाई कुछ तो अलग होना चाहिए न, ताकि सामने वाला भी आपका मैसेज पढ़कर खुश हो जाए. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे रिप्लाई बताने वाले हैं, जिसे आप अपने दोस्तों, परिवारों और ऑफिस कलीग्स को अलग से क्रिएटिव और मजेदार रिप्लाई दे सकते हैं.

ऑफिस कलीग्स को भेजें ये रिप्लाई

  • धन्यवाद, आपको भी नये साल की ढेरों शुभकामनाएं.
  • बहुत-बहुत धन्यवाद, उम्मीद है 2026 आपके लिए शानदार रहेगा.
  • धन्यवाद, आपको भी नये साल की खूब बधाई.
  • धन्यवाद, नया साल आपके लिए भी मंगलमयी हो.
  • शुक्रिया, उम्मीद है यह साल आपके लिए खुशियां लेकर आएगा.

बॉस, सीनियर या क्लाइंट को के लिए रिप्लाई

  • आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद, नया साल हम सबके लिए सफल हो.
  • उम्मीद है 2026 हम सभी के लिए प्रगति और अवसर लेकर आए.
  • नये साल में साथ मिलकर और बेहतर काम करेंगे.
  • आपकी शुभकामनाओं से साल की शुरुआत सकारात्मक हुई.

परिवार को भेजें प्यार भरा मैसेज

  • आप सबका आशीर्वाद ही नये साल की सबसे बड़ी सौगात है.
  • आपकी दुआ और आशीर्वाद से नया साल पूरे परिवार के लिए मंगलमयी हो.
  • आपकी बधाई ने नया साल और खास बना दिया.
  • आपकी शुभकामनाओं से साल की शानदार शुरुआत होगी.
  • आपको भी नये साल की बधाई. आपका आशीर्वाद हमेशा परिवार के साथ बना रहे.

दोस्तों को भेजें मजेदार रिप्लाई

  • तेरे जैसे दोस्त हों तो हर साल खूबसूरत होता है.
  • नया साल, वही यारी, ढेर सारा प्यार.
  • दोस्ती रहे यूं ही, नया साल भी हंसते-हंसते बीते. हैप्पी न्यू ईयर.
  • तेरी शुभकामनाओं से साल की शुरुआत ही धमाकेदार हो गई.
  • एवरी ईयर गॉन, बट हमारी फ्रेंडशिप इस स्टील ऑन. हैप्पी न्यू ईयर मेरे दोस्त.

यह भी पढ़ें: Happy New Year 2026 Wishes: नये साल पर शब्दों में पिरोए जज्बात, इन खास संदेशों के साथ अपनों को दें न्यू ईयर की बधाई

Previous article Train Time Change : झारखंड से चलने वाली इन ट्रेनों का समय बदला, जानें वजह
Next article Bihar News: नये साल में बिहार को मिली खुशखबरी, कैमूर में टाइगर रिजर्व को मिली सैद्धांतिक सहमति
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel