[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Train Time Change : झारखंड से चलने वाली इन ट्रेनों का समय बदला, जानें वजह

Train Time Change : झारखंड से चलने वाली इन ट्रेनों का समय बदला, जानें वजह

0
Train Time Change : झारखंड से चलने वाली इन ट्रेनों का समय बदला, जानें वजह
ट्रेन का समय बदला गया (File Photo)

Train Time Change : ट्रेनों को तय समय पर परिचालन करने के लिए संचालन समय में बदलाव किया गया है. नये साल यानी पहली जनवरी से परिवर्तित समय से ट्रेनों का संचालन होने लगेगा. संचालन समय में 10 मिनट से 30 मिनट तक बदलाव किया गया है, रेलवे ने यह निर्णय यात्रियों के सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया है. रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के ट्रेनों को सही समय पर चलाने के लिए संचालन समय में कुछ बदलाव किया गया है. बताया गया कि दो सेक्शन की ट्रेनें एक साथ चलने के कारण ट्रेन लेट होने की संभावना बढ़ जाती है, ट्रेन लेट हो जाती है. इन समस्याओं के समाधान और तय समय पर परिचालन के मद्देनजर ट्रेनों के संचालन समय में बदलाव किये गये हैं. इससे यात्रियों के साथ रेलकर्मियों को ट्रेन संचालन में सुविधा होगी. दुर्घटना की संभावना भी नहीं रहेगी. कोहरा में भी ट्रेनें ज्यादा विलंब नहीं होगी.

इधर कोडरमा, गया, धनबाद एवं कोडरमा कोवाड होते हुए मधुपुर तथा कोडरमा से हजारीबाग टाउन, बडकाकाना के लिए होकर चलने वाली आसनसोल, हटिया, इन्टर सिटी एक्सप्रेस, वन्दे भारत, गया मुम्बई मेल सहित ग्रेड कोड सेक्सन पर चलने वाली वीवीआईपी राजधानी एक्सप्रेस दुरुंतो एक्सप्रेस सहित कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के समय सारणी 31 दिसम्बर तक कोडरमा पहुंचेगी, इसके बाद ही पता चलेगा कि ट्रेन कितना समय परिवर्तित हुआ है. आरक्षण टिकटों में भी अभी ट्रेनों का बदलाव के समय नहीं दिया जा रहा है, ऐसे सफर करने वाले यात्रियों को 139 पर जानकारी प्राप्त कर स्टेशन पर पहुंचने की सलाह दी जा रही है.

यह भी पढ़ें : Indian Railway : रांची से खुलने वाली इन ट्रेनों का समय बदला, देखें पूरी लिस्ट

रांची व हटिया से रवाना होनेवाली ट्रेनों में बदलाव

-लोहरदगा-रांची (68018) सुबह 7:15 बजे की जगह 6:55 बजे
-रांची-चोपन (18631) सुबह 9:45 बजे की जगह 9:50 बजे
-हटिया-झारसुगुड़ा (18175) दोपहर 1:10 बजे की जगह 1:00 बजे
-हटिया-आनंदविहार (12817) दोपहर 2:45 बजे की जगह 2:25 बजे
-हटिया-आसनसोल (13514) दोपहर 2:55 बजे की जगह 2:45 बजे
-रांची-गोड्डा (18603) दोपहर 3:05 बजे की जगह 2:50 बजे
-हटिया-हावड़ा (18616) रात 9:30 बजे की जगह 9:20 बजे

रांची व हटिया आनेवाली ट्रेनों के समय में भी बदलाव

-गोड्डा-रांची (18620) सुबह 4:00 बजे की जगह 4:10 बजे
-नयी दिल्ली-रांची (20408) सुबह 8:20 बजे की जगह 8:25 बजे
-गोरखपुर-रांची (18630) सुबह 9:25 बजे की जगह 9:30 बजे
-राउरकेला-हटिया (58660) सुबह 9:45 बजे की जगह 10:00 बजे
-बेंगलुरु-हटिया (18638) दोपहर 12:15 बजे की जगह 12:20 बजे
-बोकारो-रांची (58033) दोपहर 12:20 बजे की जगह 12:30 बजे
-खड़गपुर-रांची (18085) दोपहर 12:35 बजे की जगह 12:40 बजे
-टाटानगर-हटिया (18601) शाम 6:30 बजे की जगह 6:50 बजे
-चोपन-रांची (18614) शाम 7:00 बजे की जगह 7:10 बजे

Previous article New Year Special 5 Type Of Chilis: न्यू ईयर सेलिब्रेशन को खास बनाएं, इन 5 चटपटी चिली रेसिपीज के साथ
Next article Happy New Year 2026 Wishes: बोरिंग Same To You और Thank You की जगह, अपनों को भेजें यूनिक और प्यार भरे रिप्लाई
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel