[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार Bihar News: नये साल में बिहार को मिली खुशखबरी, कैमूर में टाइगर रिजर्व को मिली सैद्धांतिक सहमति

Bihar News: नये साल में बिहार को मिली खुशखबरी, कैमूर में टाइगर रिजर्व को मिली सैद्धांतिक सहमति

0
Bihar News: नये साल में बिहार को मिली खुशखबरी, कैमूर में टाइगर रिजर्व को मिली सैद्धांतिक सहमति
फाइल फोटो

Bihar News: पटना. नये साल में बिहार को बड़ी खुशखबरी मिली है. जल्द ही कैमूर वाइल्ड लाइफ सैंक्चुअरी को टाइगर रिजर्व घोषित किया जायेगा. इसके लिए नेशनल टाइगर कंजर्वेशन ऑथोरिटी द्वारा सैद्धांतिक सहमति मिल गयी है. टाइगर रिजर्व घोषित किये जाने का अंतिम प्रस्ताव अब केन्द्र सरकार को भेज दिया गया है. विभाग के पीसीसीएफ (हॉफ) पीके गुप्ता ने जानकारी दी कि बगहा में रिप्टाइल्स इन्क्यूबेशन कम इंटरप्रिटेशन सेंटर का निर्माण किया जायेगा, जो शोध, संरक्षण और जन-जागरूकता का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा. रामसर स्थलों पर चर्चा करते हुए मंत्री ने बताया कि इस वर्ष तीन नये रामसर साइट घोषित होने के बाद बिहार में अब कुल छह रामसर साइट हो गये हैं.

बिहार के 20 स्थलों पर विकसित होगा इको-टूरिज्म

पीके गुप्ता ने कहा कि आर्द्रभूमियों के संरक्षण के क्षेत्र में बिहार निरंतर नये आयाम स्थापित कर रहा है. पटना से डोभी तक ग्रीन कॉरिडोर विकसित करने की योजना भी साझा की गयी. राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे गूलर, पीपल, पाकड़ और फलदार पौधे लगाये जायेंगे, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ किसानों को भी आर्थिक लाभ मिलेगा. इसके अलावा, मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार बिहार के 20 स्थलों पर इको-टूरिज्म विकसित किया जायेगा. मंत्री ने स्पष्ट किया कि विकास के नाम पर जिन पेड़ों की कटाई हो रही है, उनके बदले व्यापक स्तर पर पौधारोपण भी किया जा रहा है, ताकि संतुलित विकास सुनिश्चित हो सके.

पटना जू को मिला चौथा स्थान

राजधानी के संजय गांधी जैविक उद्यान यानि पटना जू को केन्द्रीय चिड़ियाघर प्रधिकरण ने बड़े चिड़ियाघर की श्रेणी में चौथा स्थान दिया है. इसके साथ ही पिछले 10 सालों से पटना जू में बंद टॉय ट्रेन फिर से खोली जायेगी. इसे संचालित करने की स्वीकृति विभाग की ओर से दे दी गयी है. वहीं, पटना जू में कंट्रोल रूम तैयार किया जायेगा, जिससे उद्यान की गतिविधियों पर नजर रखी जायेगी. यह जानकारी संजय गांधी जैविक उद्यान ( पटना जू) में बुधवार को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री डॉ प्रमोद कुमार ने दी. इस अवसर पर मंत्री ने विभाग की अब तक की प्रमुख उपलब्धियों के साथ-साथ आने वाले समय की कार्ययोजना को विस्तार से साझा किया.

पटना जू में जल्द शुरूहोगी छुकछुक ट्रेन

पटना जू में जल्द ही छुकछुक ट्रेन शुरू की जायेगी, जिससे बच्चों के साथ-साथ पर्यटकों को भी जू भ्रमण का नया और रोमांचक अनुभव मिलेगा. मंत्री ने बताया कि आगामी महीनों में इस ट्रेन को शुरू किया जायेगा. ग्रामीण क्षेत्रों में फसल नुकसान की समस्या पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि अब फसल बर्बाद करने वाले नीलगाय पर सख्त कार्रवाई होगी. उन्होंने बताया कि डीएफओ स्तर से नीलगाय को शूट करने की अनुमति दी जायेगी. एक बार में 50 नीलगाय को शूट करने की अनुमति होगी. इसके लिए शूटर को 750 रुपये और मृत पशु को दफनाने वालों को 1250 रुपये दिये जाने का प्रावधान किया गया है, ताकि किसानों को राहत मिल सके.

Also Read: Bihar Bhumi: रक्सौल में बेतिया राज की जमीन पर 32700 लोगों का कब्जा, सरकार ने दिया खाली करने का आदेश

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel