महिला आरक्षण बहाना, परिसीमन है असली निशाना, देश को टुकड़ों में बांटना चाहती है भाजपा : ममता बनर्जी

Mamata Banerjee on Delimitation Bill Row: कूचबिहार में एक रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने उत्तर बंगाल के विकास पर पीएम मोदी के दावों को खारिज करते हुए कहा कि टीएमसी सरकार ने क्षेत्र के विकास पर 1.72 लाख करोड़ रुपए खर्च किये हैं.

By Mithilesh Jha | April 17, 2026 8:59 PM

Mamata Banerjee on Delimitation Bill Row: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक को ‘बड़ा राजनीतिक छलावा’ करार दिया है. शुक्रवार को कूचबिहार में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन (Delimitation) विधेयक को पिछले दरवाजे से लागू करना चाहती है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 की गयी, तो यह देश की अखंडता को खतरे में डाल देगा. देश को टुकड़ों में बांट देगा.

लोकसभा सीटों को 850 करने की साजिश

मुख्यमंत्री ने संसद में पेश 131वें संविधान संशोधन विधेयक पर गंभीर सवाल उठाये. कहा कि भाजपा महिला आरक्षण का नाम लेकर असल में परिसीमन की योजना बना रही है. यह देश के संघीय ढांचे के लिए खतरनाक है. उन्होंने दावा किया कि 2011 की जनगणना के आधार पर सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दक्षिण भारत और छोटे राज्यों के प्रभाव को कम करने की कोशिश है. उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस इसका हर स्तर पर विरोध करेगी.

उत्तर बंगाल के विकास पर पीएम मोदी को घेरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पिछले सप्ताह उत्तर बंगाल के विकास को लेकर दिये गये बयानों पर ममता बनर्जी ने पलटवार किया. बंगाल की चीफ मिनिस्टर ने प्रधानमंत्री को डेटा चेक करने की सलाह दी. टीएमसी सुप्रीमो ने कहा कि उनकी सरकार ने नॉर्थ बंगाल के विकास पर 1.72 लाख करोड़ रुपए खर्च किये हैं. प्रधानमंत्री को गलत तथ्य पेश नहीं करना चाहिए.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Mamata Banerjee on Delimitation Bill Row: विकास बनाम राजनीति का संग्राम

ममता बनर्जी ने रैली में कहा कि भाजपा केवल चुनाव के समय उत्तर बंगाल की सुध लेती है. टीएमसी साल भर यहां की जनता के साथ खड़ी रहती है. उन्होंने कूचबिहार की जनता से आह्वान किया कि वे भाजपा की ‘विभाजनकारी राजनीति’ का जवाब अपने वोट से दें. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि आगामी दिनों में विकास और क्षेत्रीय पहचान का मुद्दा चुनाव में और भी गरमायेगा.

इसे भी पढ़ें : कर्ज के जाल में बंगाल, 1400 उद्योगों का पलायन, देवेंद्र फडणवीस ने ममता बनर्जी सरकार के आर्थिक मॉडल पर उठाये सवाल

ममता ने मोदी से पूछे 3 तीखे सवाल

  1. आपने हर साल 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था. 12 वर्षों में एक भी व्यक्ति को नौकरी मिली?
  2. क्या किसी व्यक्ति के बैंक खाते में आपके वादे के मुताबिक 15 लाख रुपए आये?
  3. 2016 में नोटबंदी के जरिये काला धन वापस लाने का जो लक्ष्य रखा था, वह हासिल हुआ?

इसे भी पढ़ें : मोदी सरकार पर बरसीं ममता बनर्जी- महिला आरक्षण और परिसीमन को जोड़ना भारत बांटने की साजिश

SIR की आड़ में CAA और घुसपैठिया कार्ड

ममता बनर्जी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पर भी निशाना साधा. उन्होंने दावा किया कि एसआईआर की आड़ में चुपके से सीएए (CAA) लागू किया जा रहा है. बंगाल के वैध निवासियों को ‘घुसपैठिया’ करार दिया जा रहा है और राज्य की मतदाता सूची से जान-बूझकर 9 लाख से अधिक नाम हटाये गये हैं.

इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी के 2.5 किमी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, दुर्गापुर में गूंजा ‘जय बांग्ला’

एजेंसियों का दुरुपयोग और हेलीकॉप्टर रेड का डर

बंगाल की चीफ मिनिस्टर ने केंद्र पर राजनीतिक बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि उनके सुरक्षा अधिकारियों और टीएमसी उम्मीदवारों के घरों पर छापे मारे जा रहे हैं. उन्होंने अंदेशा जताया कि अब उनके विमान (हेलीकॉप्टर) पर भी छापे मारने की योजना बनायी जा रही है.

इसे भी पढ़ें

2021 में ममता बनर्जी नंदीग्राम में हारीं, इस बार भवानीपुर भी हारेंगी, शुभेंदु अधिकारी के नामांकन में गरजे अमित शाह

बंगाल चुनाव में AI वाली घिनौनी साजिश! भाजपा प्रत्याशी की आपत्तिजनक तस्वीरें बसों पर चिपकायी

बंगाल चुनाव में ‘तीसरी आंख’ का पहरा, संवेदनशील बूथों पर 3 और सामान्य पर लगेंगे 2 CCTV

बंगाल चुनाव से पहले धनबल का खेल! हावड़ा में डॉलर और लाखों की नकदी के साथ 2 अरेस्ट, कोलकाता में गोल्ड जब्त