[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल सिलीगुड़ी नदियों-पहाड़ों को पार कर वोटर तक पहुंचे मतदानकर्मी, बक्सा टाइगर रिजर्व के घने जंगलों से आयी लोकतंत्र की अद्भुत तस्वीरें

नदियों-पहाड़ों को पार कर वोटर तक पहुंचे मतदानकर्मी, बक्सा टाइगर रिजर्व के घने जंगलों से आयी लोकतंत्र की अद्भुत तस्वीरें

0
नदियों-पहाड़ों को पार कर वोटर तक पहुंचे मतदानकर्मी, बक्सा टाइगर रिजर्व के घने जंगलों से आयी लोकतंत्र की अद्भुत तस्वीरें
बक्सा टाइगर रिजर्व में अपने घर में वोट करती बुजुर्ग मतदाता.

Election Commission Home Voting: लोकतंत्र के महापर्व में ‘कोई मतदाता छूटे न’ के संकल्प को पश्चिम बंगाल के अलीपुरदुआर जिले में चुनाव आयोग की टीमें सच कर रही हैं. ‘होम वोटिंग’ की सुविधा देने के लिए आयोग के कर्मचारी उन दुर्गम इलाकों में पहुंच रहे हैं, जहां पक्की सड़कें तक नहीं हैं.

Election Commission Home Voting West Bengal Election 2026 News Today
वोट करने के बाद उंगली में लगी स्याही दिखाती बुजुर्ग वोटर और मतदान करता दिव्यांग मतदाता.

अलीपुरदुआर जिले के कालचीनी विधानसभा क्षेत्र (11-Kalchini AC) के बक्सा टाइगर रिजर्व के गहरे जंगलों में 3 मतदान केंद्रों – अदमा (Adma), चूनावती (Chunavati) और बक्सा डुआर्स (Buxa Dooars) में चुनावकर्मियों का जज्बा देखते ही बन रहा है.

Election Commission Home Voting West Bengal Election 2026
सुरक्षाकर्मियों के साथ वोटिंग के सामान लेकर मतदान कराने बक्सा टाइगर रिजर्व पहुंची इलेक्शन कमीशन की टीम.

दुर्गम रास्ता-अडिग इरादा, घर-घर पहुंच रही टीम : चुनाव आयोग ने स्पष्ट संदेश दिया है- चाहे जो हो जाये (Whatever It Takes), हम आपके दरवाजे तक आयेंगे. बक्सा टाइगर रिजर्व में बसे गांवों तक पहुंचने के लिए पोलिंग टीमों को ऊबड़-खाबड़ रास्तों, पहाड़ियों और घने जंगलों से होकर गुजरना पड़ रहा है. जहां गाड़ियां नहीं जा सकतीं, वहां चुनावकर्मी पैदल ही बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के घर पहुंच रहे हैं.

Election Commission Home Voting West Bengal Election 2026 News Today Photo
दिव्यांग मतदाता के घर पर बनाया गया था बूथ, वोट करता दिव्यांग मतदाता.

होम वोटिंग की सुविधा : इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जो मतदाता शारीरिक अक्षमता या उम्र के कारण मतदान केंद्र तक नहीं आ सकते, वे अपने घर की सुख-सुविधा और सम्मान के साथ अपना वोट डाल सकें.

Election Commission Home Voting West Bengal Election 2026 Latest News Today
होम वोटिंग के दौरान भी घर के बाहर तैनात थे सुरक्षाकर्मी.

लोकतंत्र का उत्सव- अब आपकी बारी : चुनाव आयोग ने इस चुनौतीपूर्ण कार्य के जरिये अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी है. आयोग ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि जब प्रशासन इतनी कठिनाइयां उठाकर आप तक पहुंच सकता है, तो मतदाताओं को भी आगे बढ़कर लोकतंत्र के इस उत्सव का हिस्सा बनना चाहिए.

Election Commission Home Voting West Bengal Election 2026 Latest News
अपने घर में लोकतंत्र का उत्सव मनाने के बाद बुजुर्ग मतदाता की आंखों में दिखी खुशी की चमक.

आयोग का संदेश है- हमने अपना काम कर दिया है. अब आपकी बारी है. आगे बढ़ें और लोकतंत्र के इस उत्सव का हिस्सा बनें. आपका वोट, आपका अधिकार और आपका भविष्य है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव 2026: दुर्गापुर में तृणमूल के हेवीवेट नेता विश्वनाथ परियाल बीजेपी में शामिल, सुकांत ने दिलायी सदस्यता

बंगाल चुनाव से पहले चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, TMC के लिए प्रचार करने के आरोप में 5 BLO सस्पेंड

चुनाव आयोग को हाईकोर्ट ने लगायी फटकार, सहायक प्रोफेसर को पीठासीन अधिकारी बनाने का आदेश रद्द

बंगाल में 2021 जैसी लहर या ‘परिवर्तन’ की आहट? ममता बनर्जी की लोकप्रियता और भाजपा की रणनीति का पूरा विश्लेषण यहां पढ़ें

Previous article Bokaro News : बोकारो के 42वें एसपी बने नाथू सिंह मीणा
Next article Bokaro News : बोकारो ने गिरिडीह को हराया
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel