[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro News : बोकारो के 42वें एसपी बने नाथू सिंह मीणा

Bokaro News : बोकारो के 42वें एसपी बने नाथू सिंह मीणा

0
Bokaro News : बोकारो के 42वें एसपी बने नाथू सिंह मीणा

बोकारो जिले के 42वें एसपी के रूप में नाथू सिंह मीणा ने शनिवार को कैंप दो स्थित एसपी कार्यालय में निवर्तमान एसपी हरविंदर सिंह से प्रभार लिया. इसके बाद सभी डीएसपी व पुलिस अधिकारियों से नये एसपी ने परिचय प्राप्त किया. श्री मीणा ने कहा कि जनता की शिकायतों का निदान करना ही प्राथमिकता है. पेंडिंग मामलों को जल्द निपटारा किया जायेगा. अपराधियों पर सख्ती होगी. पुलिस की छवि सुधारने पर जोर रहेगा.

श्री मीणा की पहली पोस्टिंग वर्ष 2019 में चक्रधरपुर के एएसपी के रूप में हुई थी. तब नक्सल विरोधी अभियान के दौरान चर्चे में रहे थे. लॉकडाउन के दौरान आधा दर्जन से ज्यादा नक्सली मुठभेड़ का नेतृत्व किया था. उन इलाकों में नक्सलियों की कमर तोड़ दी थी. चक्रधरपुर में पीएलएफआइ का लगभग सफाया कर दिया था. एसपी के रूप में श्री मीणा की पहली पोस्टिंग ईस्ट सिंहभूम ग्रामीण में हुई. इसके बाद गोड्डा में पोस्टिंग हुई. गोड्डा जिला का कुछ इलाका नक्सल प्रभावित रहा है. इसके बाद रांची आये.

बोकारो के नये एसपी ने पोस्ट ऑफिस में क्लर्क की नौकरी से आइपीएस तक का किया है सफर

बोकारो के नये एसपी बने नाथू सिंह मीणा वर्ष 2017 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं. मूल रूप से राजस्थान निवासी श्री मीणा की प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा गांव में ही हुई. उनके पिता प्रभु दयाल मीणा किसान और माता प्रभावती देवी मीणा गृहिणी हैं. राजस्थान के नायला से उन्होंने मैट्रिक की परीक्षा पास की. इसके बाद इंटरमीडिएट से लेकर स्नातकोत्तर तक की शिक्षा जयपुर में हासिल की. इसके बाद नौकरी की तलाश शुरू कर दी. उन्हें पोस्ट ऑफिस में क्लर्क की नौकरी मिली. लगभग एक वर्ष तक उन्होंने पोस्ट ऑफिस में अपनी सेवाएं दी. इसके बाद उन्होंने इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विस (आइआरटीएस) बड़ोदरा में भी कार्य किया. पढ़ने-लिखने में शुरू से ही अव्वल रहने वाले श्री मीणा की दिली तमन्ना थी कि वह आइपीएस बन कर देश व समाज की सेवा करें. इस दिशा में सतत प्रयासरत रहे. अंततः उनका प्रयास रंग लाया. वर्ष 2017 में उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त की और आइपीएस के लिए चयनित हुए. प्रशिक्षण काल के दौरान वह लगभग सात माह गिरिडीह में पदस्थापित रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel