[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो Bokaro News : बोकारो ने गिरिडीह को हराया

Bokaro News : बोकारो ने गिरिडीह को हराया

0
Bokaro News : बोकारो ने गिरिडीह को हराया

बोकारो जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में जेएससीए अंतर जिला महिला अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट शनिवार को शुरू हुआ. सेक्टर 4 स्थित बीएसएल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गये पहले मैच में बोकारो ने गिरिडीह को 111 रनों से पराजित किया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए बोकारो की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 170 रन बनाये. तन्वी दत्ता ने 60, अनुष्का झा ने नाबाद 47 एवं साक्षी कुमारी ने 19 रन बनाये. गेंदबाजी में गिरिडीह की पूजा कुमारी ने 25 रन देकर दो विकेट लिये. आस्था कमारी को एक सफलता मिली. जवाबी पारी खेलते हुए गिरिडीह की टीम 19.1 ओवरों में 59 रनों पर ऑल आउट हो गयी. टीम की ओर से सर्वाधिक नाबाद 15 रन माया मरांडी ने बनाये. गेंदबाजी में बोकारो की साक्षी कुमारी ने 16 व प्रांजलि ने छह रन देकर तीन-तीन विकेट लिये. नीतू कुमारी एवं प्रियंका राज को दो-दो सफलता मिली. बोकारो की तन्वी दत्ता को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मैच टीआरडीओ शाहिद खान ने दिया.

हजारीबाग ने रामगढ़ को किया पराजित

दूसरे मैच में हजारीबाग ने रामगढ़ को 107 रनों से पराजित किया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए हजारीबाग ने 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 132 रन बनाये. टीम की ओर से नंदनी कुमारी ने 32, वर्षा कुमारी ने 27 एवं श्रेया साह ने 25 रन बनाये. गेंदबाजी में रामगढ़ की रंगीता कुमारी ने 15 रन देकर तीन विकेट लिये. सलोनी कुमारी को एक सफलता मिली. जवाबी पारी खेलने उतरी रामगढ़ की टीम 11.2 ओवरों में मात्र 25 रनों पर सिमट गयी. टीम की कोई बल्लेबाज दहाई अंकों में नहीं पहुंच सकी. गेंदबाजी में हजारीबाग की सोनम कुमारी ने पांच रन देकर तीन विकेट लिये. अंकिता कुमारी एवं रितिका कमारी को दो-दो सफलता मिली. हजारीबाग की सोनम कुमारी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया. अंपायरिंग अजमल हुसैन, प्रशांत कुमार और स्कोरिंग दीपक कुमार ने की.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel