फालता में ऐतिहासिक हार के बाद अभिषेक बनर्जी ने जहांगीर खान को कहा विश्वासघाती, शुभेंदु अधिकारी बोले- ये तो बस शुरुआत है

West Bengal Falta Repoll: पश्चिम बंगाल के फालता विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत से तृणमूल कांग्रेस सकते में है. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने उम्मीदवार पर विश्वासघात करने और चुनाव आयोग पर सेटिंग के आरोप लगाये हैं. पढ़ें विस्तृत रिपोर्ट.

By Mithilesh Jha | May 25, 2026 5:30 PM

West Bengal Falta Repoll: पश्चिम बंगाल की राजनीति में 24 मई का दिन तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लिए ‘ब्लैक संडे’ साबित हुआ. दक्षिण 24 परगना की फालता विधानसभा सीट पर पुनर्मतदान (Repoll) के नतीजों के बाद पार्टी में घमासान मचा है. इस ऐतिहासिक बेइज्जती के बाद पार्टी ने अपने उम्मीदवार के विश्वासघात पर हार का ठीकरा फोड़ दिया है.

फालता में चौथे नंबर पर रही तृणमूल कांग्रेस

ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी का गढ़ माने जाने वाले इस क्षेत्र में ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) न केवल चुनाव हारी, बल्कि शर्मनाक तरीके से चौथे नंबर पर पहुंच गयी. बीजेपी के देबांग्शु पांडा ने यहां 1.09 लाख से अधिक वोटों के विशाल अंतर से जीत दर्ज की. अब टीएमसी इस हार के लिए अपने ही उम्मीदवार जहांगीर खान को विश्वासघाती बता रही है. साथ ही चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को जिम्मेदार ठहरा रही है.

अभिषेक बनर्जी का डायमंड हार्बर मॉडल फेल

फालता विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे टीएमसी की चूलें हिलाने वाले हैं. कभी यहां से भारी बढ़त हासिल करने वाली पार्टी पुनर्मतदान में अपनी जमानत तक नहीं बचा सकी. यहां बीजेपी की आंधी चली और उसके उम्मीदवार देबांग्शु पांडा को 1,49,666 वोट मिले. दूसरे नंबर पर सीपीएम और तीसरे नंबर पर कांग्रेस पार्टी रही. जहांगीर खान महज 3.7 प्रतिशत वोट पाकर चौथे स्थान पर रहे.

इसे भी पढ़ें : टीएमसी में बगावत! काकोली घोष दस्तीदार का इस्तीफा, I-PAC पर फोड़ा हार का ठीकरा, ममता को दी सलाह- ‘भूंइफोड़’ संस्थाओं से बचें

फालता में किस पार्टी को कितने वोट मिले

पार्टी का नामप्राप्त वोट
भाजपा1,49,666
माकपा40,645
कांग्रेस10,084
टीएमसी7,783

अभिषेक बनर्जी का आरोप- उम्मीदवार ने पीठ में छुरा घोंपा

हार के बाद टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कि इस हार के पीछे ‘साजिश’ की बू आ रही है. ममता बनर्जी के भतीजे ने पार्टी की हार के बाद क्या-क्या कहा, विस्तार से यहां पढ़ें.

अभिषेक बोले- उम्मीदवार ने कर दिया सरेंडर

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि चुनाव से ठीक 48 घंटे पहले टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने मैदान छोड़ने का ऐलान कर दिया. टीएमसी का आरोप है कि जहांगीर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शुभेंदु अधिकारी के साथ ‘गुप्त डील’ कर ली थी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

फालता में काउंटिंग पर सवाल

अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. इसमें उन्होंने लिखा कि 4 मई को काउंटिंग बेहद धीमी थी, लेकिन 24 मई को 21 राउंड की गिनती दोपहर 3:30 बजे तक कैसे खत्म हो गयी? उन्होंने चुनाव आयोग पर पक्षपात का आरोप लगाया है.

इसे भी पढ़ें : फालता विधानसभा के बाद अब डॉयमंड हार्बर नगरपालिका से बाहर हो सकती है तृणमूल

पुलिस पर दबाव बनाने, डराने-धमकाने का लगाया आरोप

टीएमसी का कहना है कि उत्तर प्रदेश से आये ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ पुलिस अधिकारियों ने उनके कार्यकर्ताओं को डराया और मतदान को प्रभावित किया.

इसे भी पढ़ें : क्या खत्म हो जायेगा अभिषेक बनर्जी का राजनीतिक करियर? पढ़ें पूरा विश्लेषण

अभिषेक पर शुभेंदु अधिकारी का पलटवार

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इस जीत को लोकतंत्र की जीत बताया है. उन्होंने अभिषेक बनर्जी पर पलटवार करते हुए फेसबुक पर लिखा- डायमंड हार्बर का कुख्यात मॉडल अब टीएमसी के हार-बार (हारने वाला) मॉडल में बदल गया है. मैंने फलता की जनता से 1 लाख की लीड मांगी थी, उन्होंने 1.09 लाख की लीड देकर हमारा कर्ज बढ़ा दिया है. हम अब ‘गोल्डन फालता’ बनायेंगे.

West Bengal Falta Repoll: टीएमसी के लिए खतरे की घंटी?

फलता में करीब 30 प्रतिशत अल्पसंख्यक आबादी है. नतीजों से साफ है कि मुस्लिम वोटों का एक बड़ा हिस्सा टीएमसी से छिटककर सीपीएम और कांग्रेस की ओर चला गया है. जिस सीट पर वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में अभिषेक बनर्जी को 1.6 लाख की बढ़त मिली थी, वहां टीएमसी का चौथे नंबर पर आना भविष्य की राजनीति के लिए बड़ा संकेत है.

इसे भी पढ़ें

सत्ता छिनते ही TMC के अस्तित्व पर संकट, जानें क्यों अब ममता बनर्जी के लिए वापसी की राह है कठिन

अंदरूनी कलह और ‘मिड-लेवल’ लीडरशिप की बेरुखी ने डुबोयी TMC की लुटिया! बंगाल में ममता का किला ढहने की इनसाइड स्टोरी

बंगाल में बीजेपी की जीत मैनेजमेंट नहीं जनादेश है, कोलकाता में ढहा दीदी का मुस्लिम किला, बोले अमित मालवीय

बंगाल में हारीं ममता बनर्जी, 7 फीसदी वोट कम होते ही हाथ से निकलीं 133 सीटें, बीजेपी के 45 प्रतिशत वोट ने उखाड़ फेंका टीएमसी का साम्राज्य