राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने TMC सांसदों को नहीं दिया मिलने का समय, ममता बनर्जी की पार्टी ने फिर लिखी चिट्ठी

President Droupadi Murmu Refused to Meet TMC MPs: बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले राष्ट्रपति के पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान प्रोटोकॉल विवाद के बीच तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने का समय मांगा. राष्ट्रपति भवन ने ममता बनर्जी की पार्टी के सांसदों के आग्रह को यह कहते हुए अस्वीकार कर दिया कि महामहिम के पास समय का अभाव है.

By Mithilesh Jha | March 12, 2026 8:59 PM

President Droupadi Murmu Refused to Meet TMC MPs: पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने राज्य सरकार की कल्याणकारी पहल के बारे में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जानकारी देने के लिए उनसे मिलने का समय मांगा था. राष्ट्रपति भवन ने ‘समय की कमी’ का हवाला देते हुए उनके अनुरोध को ठुकरा दिया.

राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल उल्लंघन पर छिड़ा था राजनीतिक विवाद

घटनाक्रम ऐसे वक्त सामने आया है, जब शनिवार को राष्ट्रपति ने इस बात पर निराशा व्यक्त की थी कि जब वह एक अंतरराष्ट्रीय आदिवासी सम्मेलन में भाग लेने बागडोगरा पहुंचीं, तो न तो पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और न ही कोई मंत्री उनका स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पर आया. इस मामले पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया था.

9 मार्च को तृणमूल ने लिखी थी राष्ट्रपति को चिट्ठी

तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने 9 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर सांसदों और राज्य के मंत्रियों सहित पार्टी के 12 से 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की ओर से मिलने का समय मांगा था. पत्र में कहा गया था कि प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति को पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों के समावेशी विकास के लिए उठाये गये कल्याणकारी कदमों के बारे में बताना चाहते हैं. हालांकि, इस अनुरोध को ठुकरा दिया गया.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

President Droupadi Murmu Refused to Meet TMC: टीएमसी ने राष्ट्रपति कार्यालय से फिर मांगा समय

राष्ट्रपति भवन ने तृणमूल कांग्रेस को पत्र भेजकर सूचित किया कि उनके अनुरोध पर विचार किया गया, लेकिन समय की कमी के कारण इसे स्वीकार नहीं किया जा सका. तृणमूल कांग्रेस ने राष्ट्रपति कार्यालय को फिर चिट्ठी लिखकर अगले सप्ताह के लिए समय मांगा है.

इसे भी पढ़ें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रोटोकॉल उल्लंघन पर ‘संग्राम’, राज्यसभा में ममता बनर्जी सरकार पर कार्रवाई की मांग

राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रोटोकॉल विवाद पर ममता बनर्जी ने तेज किया हमला, पीएम मोदी पर साधा निशाना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान करने वाली ममता बनर्जी इस्तीफा दें, आदिवासी सांसद की मांग