कोलकाता की सड़कों पर मोदी मैजिक, 2 किमी लंबे रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, शोभा बाजार में गूंजा जय श्रीराम, देखें Photos

PM Modi Kolkata Road Show: प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर कोलकाता के बीके पाल एवेन्यू से खन्ना क्रॉसिंग तक 2 किमी लंबा रोड शो किया. जय श्री राम के नारों और फूलों की बारिश के बीच पीएम ने 'परिवर्तन' का आह्वान किया.

By Mithilesh Jha | April 27, 2026 6:20 AM

PM Modi Kolkata Road Show 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण के रण को जीतने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उत्तर कोलकाता में अपनी ताकत झोंक दी. बीके पाल एवेन्यू से खन्ना क्रॉसिंग तक निकले 2 किलोमीटर लंबे मेगा रोड शो ने बंगाल की राजधानी को भगवा रंग में सराबोर कर दिया.

कोलकाता की सड़कों पर मोदी मैजिक, 2 किमी लंबे रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, शोभा बाजार में गूंजा जय श्रीराम, देखें photos 7

‘भारत माता की जय’ और ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष के बीच पीएम मोदी ने कोलकाता की जनता का अभिवादन किया. इस दौरान भाजपा के इस चुनाव के मुख्य नारे ‘पोलटनो दरकार, चाई भाजपा सरकार’ (परिवर्तन के लिए भाजपा सरकार जरूरी है) की गूंज हर तरफ सुनाई दी.

कोलकाता की सड़कों पर मोदी मैजिक, 2 किमी लंबे रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, शोभा बाजार में गूंजा जय श्रीराम, देखें photos 8

प्रधानमंत्री का रोड शो शाम के वक्त जब शुरू हुआ, तो नजारा देखने लायक था. मोदी एक विशेष भगवा रंग के वाहन पर सवार थे. इसे गेंदे के फूलों, उनकी विशाल तस्वीरों और भाजपा के चुनाव चिह्न ‘कमल’ के कटआउट से भव्य तरीके से सजाया गया था.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कोलकाता की सड़कों पर मोदी मैजिक, 2 किमी लंबे रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, शोभा बाजार में गूंजा जय श्रीराम, देखें photos 9

दो किलोमीटर की इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री लगातार हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे. सड़कों के किनारे खड़े हजारों लोगों के अलावा घरों की बालकनी और खिड़कियों पर भी लोग पीएम की एक झलक पाने को बेताब दिखे.

कोलकाता की सड़कों पर मोदी मैजिक, 2 किमी लंबे रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, शोभा बाजार में गूंजा जय श्रीराम, देखें photos 10

रोड शो बीके पाल एवेन्यू से शुरू होकर ऐतिहासिक शोभा बाजार होते हुए खन्ना क्रॉसिंग पर समाप्त हुआ. सड़कों पर मौजूद लोग अपने मोबाइल फोन से पीएम की तस्वीरें उतारते दिखे. कई समर्थक हाथ में तख्तियां और बैनर लिये थे, जिन पर प्रधानमंत्री की प्रशंसा में नारे लिखे थे.

कोलकाता की सड़कों पर मोदी मैजिक, 2 किमी लंबे रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, शोभा बाजार में गूंजा जय श्रीराम, देखें photos 11

भीड़ का दबाव इतना अधिक था कि एसपीजी (SPG), कोलकाता पुलिस की विशेष शाखा और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवानों को सुरक्षा घेरा बनाये रखने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. जैसे-जैसे पीएम का काफिला आगे बढ़ रहा था, ‘मोदी-मोदी’ के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा.

कोलकाता की सड़कों पर मोदी मैजिक, 2 किमी लंबे रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, शोभा बाजार में गूंजा जय श्रीराम, देखें photos 12

29 अप्रैल को होने वाले दूसरे और अंतिम चरण के मतदान से पहले भाजपा ने अपना प्रचार अभियान पूरी तरह से तेज कर दिया है. उत्तर कोलकाता की इन सीटों पर भाजपा अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है. सोमवार शाम को प्रचार का शोर थम जायेगा, जिससे पहले भाजपा ने इस रोड शो के जरिये कोलकाता में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करायी है.

इसे भी पढ़ें

ममता बनर्जी सरकार पर राहुल गांधी का हमला- बंगाल में लोकतंत्र नहीं, TMC के आतंक का राज, हिंसा के आगे नहीं झुकेगी कांग्रेस

Photos: कालीघाट में ममता बनर्जी का मेगा रोड शो, पुरुलिया के ढोल और छऊ नृत्य के साथ दिखी बंगाल की संस्कृति

बंगाल चुनाव 2026: इन 8 जिलों में दूसरे चरण में होगी वोटिंग, वोटर्स का पूरा डिटेल यहां पढ़ें

बंगाल में गरजे अमित शाह- पहले ही चरण में भाजपा ने जीत ली 110 सीटें, सत्ता में आते ही खत्म होगा सिंडिकेट राज