बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की सड़कों पर मोदी-मोदी की गूंज, दमदम में बीजेपी का मेगा रोड शो, देखें PHOTOS

PM Modi Dum Dum Road Show: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर कोलकाता के दमदम में एक भव्य रोड शो किया. हजारों समर्थकों के बीच पीएम ने टीएमसी पर शहरी विकास की अनदेखी का आरोप लगाया और भाजपा की जीत का भरोसा जताया.

By Mithilesh Jha | April 24, 2026 9:41 PM

PM Modi Dum Dum Road Show: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के प्रचार को धार देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार शाम उत्तर कोलकाता के दमदम में एक भव्य रोड शो किया.

बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की सड़कों पर मोदी-मोदी की गूंज, दमदम में बीजेपी का मेगा रोड शो, देखें photos 8

पानीहाटी और जादवपुर में चुनावी रैलियों को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी जब दमदम की सड़कों पर उतरे, तो नजारा देखने लायक था. ‘मोदी-मोदी’ के नारे से पूरा इलाका गूंज उठा.

बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की सड़कों पर मोदी-मोदी की गूंज, दमदम में बीजेपी का मेगा रोड शो, देखें photos 9

मोदी-मोदी की गूंज और शंखध्वनि के बीच प्रधानमंत्री ने अपनी बुलेटप्रूफ कार से जनता का अभिवादन स्वीकार किया. रोड शो के बाद पीएम ने ‘एक्स’ पर लिखा- दमदम का यह स्वागत ‘असाधारण’ है. बंगाल से अब तृणमूल की विदाई तय है.

बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की सड़कों पर मोदी-मोदी की गूंज, दमदम में बीजेपी का मेगा रोड शो, देखें photos 10

प्रधानमंत्री का रोड शो दमदम रोड पर एक किलोमीटर से अधिक की दूरी तक चला. इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे. सड़क के दोनों ओर बैरिकेड्स के पीछे खड़ी महिलाओं की भारी भीड़ देखी गयी. वे प्रधानमंत्री की एक झलक पाने को बेताब थीं.

बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की सड़कों पर मोदी-मोदी की गूंज, दमदम में बीजेपी का मेगा रोड शो, देखें photos 11

पीएम मोदी अपनी काली बुलेटप्रूफ गाड़ी का एक साइड दरवाजा खोलकर खड़े हुए और पूरे रास्ते हाथ हिलाकर समर्थकों का उत्साह बढ़ाते रहे. भीड़ इतनी अधिक थी कि सुरक्षाकर्मियों को बैरिकेड के पास पहुंच रहे लोगों को नियंत्रित करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रोड शो के बाद प्रधानमंत्री ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी की सरकार ने अपनी ‘लूट और कुशासन’ की संस्कृति के चलते पश्चिम बंगाल के शहरी क्षेत्रों की पूरी तरह उपेक्षा की है.

बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की सड़कों पर मोदी-मोदी की गूंज, दमदम में बीजेपी का मेगा रोड शो, देखें photos 12

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा सत्ता में आने के बाद शहरी विकास पर विशेष ध्यान केंद्रित करेगी. उन्होंने वादा किया कि भाजपा सरकार लोगों के सपनों को साकार करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी और बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनायेगी.

बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की सड़कों पर मोदी-मोदी की गूंज, दमदम में बीजेपी का मेगा रोड शो, देखें photos 13

PM Modi Dum Dum Road Show: एक किलोमीटर के रोड शो में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने अनुभव साझा करते हुए जनता का आभार जताया. उन्होंने लिखा- धन्यवाद दमदम. तृणमूल हार रही है और भाजपा जीत रही है.

बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की सड़कों पर मोदी-मोदी की गूंज, दमदम में बीजेपी का मेगा रोड शो, देखें photos 14

पीएम नरेंद्र मोदी के इस मेगा रोड शो ने दूसरे चरण के मतदान से पहले कोलकाता और उसके आसपास के शहरी क्षेत्रों में चुनावी माहौल को पूरी तरह गरमा दिया है. जिस तरह से दमदम की सड़कों पर लोगों का हुजूम उमड़ा, उसने भाजपा खेमे में जबरदस्त उत्साह भर दिया है.

इसे भी पढ़ें

PHOTOS: सिलीगुड़ी में आधी रात को ‘मोदी-मोदी’ की गूंज, रोड शो में बदली पीएम की यात्रा, हुई फूलों की बारिश

पानीहाटी में गरजे पीएम मोदी- 92 प्रतिशत वोटिंग ने टीएमसी के ‘महाजंगलराज’ के अंत पर लगायी मुहर

कोलकाता में गरजे मोदी- बंगाल में ‘परिवर्तन की लहर’ नहीं ‘सुनामी’ है, जादवपुर में दी ‘शून्य’ की चेतावनी

आसनसोल से टीएमसी को PM मोदी की चेतावनी- 4 मई के बाद चुन-चुनकर होगा गुंडागर्दी का हिसाब