वाम मोर्चा के 15 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट में किसको, कहां से मिला टिकट, यहां देखें पूरी लिस्ट

Left Front Candidate List: पश्चिम बंगाल में 34 साल तक लगातार राज करने के बाद शून्य पर आयी वाम मोर्चा ने 2026 बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. वाम मोर्चा ने सोमवार को अपने 15 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. अरुण कुमार वर्मा उत्तर बंगाल की सिताई (एससी) सीट पर चुनाव लड़ेंगे. उन्हें फॉरवर्ड ब्लॉक ने अपना उम्मीदवार बनाया है. लेफ्ट के उम्मीदवारों की लिस्ट यहां देखें.

By Mithilesh Jha | March 23, 2026 6:55 PM

Left Front Candidate List: बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए वाम मोर्चा ने अपने 15 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की है. सोमवार की शाम जारी की गयी लिस्ट में सबसे ज्यादा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) यानी सीपीएम के उम्मीदवार हैं. इस लिस्ट में लेफ्ट फ्रंट के सहयोगी दलों में शामिल ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक (AIFB) को एक सीट पर चुनाव लड़ने का मौका दिया गया है. फॉरवर्ड ब्लॉक के टिकट पर सिताई (एससी) सीट पर अरुण कुमार वर्मा चुनाव लड़ेंगे.

इन विधानसभा सीटों पर लेफ्ट के उम्मीदवार

लेफ्ट फ्रंट ने अब तक कुल 239 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. पहले चरण में 192, दूसरे चरण में 32 और तीसरे चरण में 15 उम्मीदवारों की घोषणा की. सोमवार 23 मार्च को वामदलों ने अलीपुरदुआर, चोपड़ा, इस्लामपुर, लालगोला, हरिहरपाड़ा, हरिनघाटा, भाटपाड़ा, फालता, एंटाली, श्यामपुकुर, बागनान, चंद्रकोना (एससी), गड़बेता और सालतोरा (एससी) विधानसभा सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. उम्मीदवारों के नाम और उनकी पार्टी के नामों की पूरी लिस्ट यहां देखें.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लेफ्ट के उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट यहां देखें

विधानसभा का नामपार्टी का नामउम्मीदवार का नाम
सिताई (एससी)AIFBअरुण कुमार वर्मा
अलीपुरदुआरCPIMश्यामल रॉय
चोपड़ाCPIMमालकेश्वर रहमान
इस्लामपुरCPIMबाजिल अख्तर
लालगोलाCPIMबबलुज्जमां
हरिहरपाड़ाCPIMजमीरुद्दीन मोल्ला
हरिनघाटा (एससी)CPIMस्वपन सरकार
भाटपाड़ाCPIMआसनारायण सिंह
फालताCPIMशंभु कुड़मी
एंटालीCPIMअब्दुर रऊफ
श्यामपुकुरAIFBझुमा दास
बागनानCPIMभास्कर रॉय
चंद्रकोना (एससी)CPIMसुपर्णा दोलुई
गड़बेताCPIMतपन घोष
सालतोरा (एससी)CPIMनंदलाल बाउड़ी

23 और 29 अप्रैल को बंगाल में वोटिंग

पश्चिम बंगाल में 294 विधासनभा सीटों के लिए 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में वोटिंग होगी. बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना 4 मई को होगी. 15 मार्च 2026 को इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों का ऐलान किया था.

इसे भी पढ़ें

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए वाम मोर्चा ने जारी की 192 उम्मीदवारों की लिस्ट

वाम मोर्चा की दूसरी लिस्ट में 32 उम्मीदवार, चांचल से अनवारुल हक और करनदीघी से मो शहाबुद्दीन

बंगाल का रण : ममता बनर्जी की हैट्रिक रोक पायेगी भाजपा? चारों दलों की ताकत और कमजोरी पर पूरी रिपोर्ट

चुनाव आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल, देखें आपकी विधानसभा सीट पर कब होगा मतदान

बंगाल में आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले ममता बनर्जी सरकार ने पुरोहितों और मुअज्जिनों का मानदेय बढ़ाया

बंगाल चुनाव 2026: भवानीपुर समेत 142 विधानसभा सीटों पर 29 अप्रैल को दूसरे चरण में होगी वोटिंग