आईएसएफ लगायेगा टीएमसी के अल्पसंख्यक वोट में सेंध! नौशाद सिद्दीकी ने 23 में 7 हिंदू उम्मीदवार उतारे

ISF Candidate List 2026 West Bengal: बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखें करीब आ गयीं हैं. सभी दलों ने लगभग अपने सभी उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. फुरफुरा शरीफ के पीरजादा इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) के चीफ नौशाद सिद्दीकी ने इस बार कौन सा दांव खेला है? हिंदू उम्मीदवारों के जरिये वह ममता बनर्जी की टीएमसी को पटखनी दे पायेंगे? मुस्लिम वोट बैंक में सेंध लगा पायेंगे? देखें उनके उम्मीदवारों की लिस्ट.

By Mithilesh Jha | April 9, 2026 5:55 AM

ISF Candidate List 2026 West Bengal: इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) ने पिछले दिनों अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की. हुगली के फुरफुरा शरीफ में पार्टी के प्रमुख नौशाद सिद्दीकी ने उम्मीदवारों की घोषणा की. नौशाद सिद्दिकी भांगड़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. हाल ही में तृणमूल कांग्रेस छोड़कर आईएसएफ में शामिल हुए आराबुल इस्लाम को कैनिंग पूर्व सीट से पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है.

आईएसएफ के 30 फीसदी से अधिक उम्मीदवार हिंदू

उम्मीदवारों की लिस्ट में 30 फीसदी से ज्यादा हिंदू हैं. जिन 4 सीटों नंदीग्राम, पांशकुड़ा पश्चिम, भगवानगोला और मुराराई सीट पर वाममोर्चा के साथ खींचतान थी, उनमें से 3 सीटों (नंदीग्राम, पांशकुड़ा पश्चिम व मुरारई) पर आईएसएफ ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिये. इन सीटों पर वाम मोर्चा के साथ दोस्ताना लड़ाई होगी.

ममता बनर्जी को भांगड़ से चुनाव लड़ने की चुनौती

पार्टी ने जो 23 उम्मीदवार दिये हैं, उनमें 7 हिंदू हैं. अशोकनगर से तापस बनर्जी, आमडांगा से विश्वजीत माईती, मध्यमग्राम से प्रियंका बर्मन, सालबनी से पीयूष हांदसा, बाराबनी से विश्वजीत बाउड़ी और बोलपुर से प्रोफेसर बापी सोरेन चुनाव लड़ रहे हैं. नौशाद ने मुख्यमंत्री को चुनौती दी कि हिम्मत है तो ममता बनर्जी भांगड़ से चुनाव लड़कर दिखायें.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ये हैं आईएसएफ के उम्मीदवारों की लिस्ट

विधानसभा क्षेत्रउम्मीदवार का नाम
सूजापुरमो करीमुल्लाह हक
पलाशीपाड़ा शमसुरअली मल्लिक
चापड़ाजाकिर मंडल
बादुरियामौलाना मो कुतुबुद्दीन फतेही
अशोकनगरतापस बनर्जी
आमडांगाविश्वजीत माइती
मध्यमग्रामप्रियंका बर्मन
देगंगामफीदुल हक शाहजी
हारोआपियारुल इस्लाम
बशीरहाट उत्तरमो करीमुल्लाह
कुलपीअब्दुल मालेक मोल्ला
कैनिंग पश्चिमप्रबीर मंडल
कैनिंग पूर्वआराबुल इस्लाम
मगराहाट पश्चिमअब्दुल अजीज अल हसन
भांगड़नौशाद सिद्दीकी
हरिपालशेख मुजफ्फर अली
खानाकुलशेख सद्दाम हुसैन
पांशकुड़ा पश्चिमअफजल अली शा
नंदीग्राममौलाना मो शबे मिराज खान
सालबनीपीयूष हांसदा
बाराबनीविश्वजीत बाउरी
बोलपुरप्रोफेसर बापी सोरेन
मुराराईहजरत अली

इसे भी पढ़ें

‘खेला होबे’ के बाद ‘आबार जीतबे बांग्ला’, ममता का ‘बोर्गी’ दांव बनाम भाजपा का ‘जय मां काली’, नारों के युद्ध में कौन भारी?

ममता बनर्जी 40 लाख रुपए लेकर उतरीं थीं नंदीग्राम में, सबसे हाई-प्रोफाईल चुनाव में खर्च किये 21.88 लाख

कोलकाता पोर्ट में फिरहाद हकीम को चुनौती देंगे राकेश सिंह, 294 में 293 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के नाम फाइनल

TMC के स्टार प्रचारकों की लिस्ट से सुदीप बंद्योपाध्याय गायब, सजायाफ्ता अणुब्रत मंडल को मिली बड़ी जिम्मेदारी