हावड़ा की 16 सीटों पर ‘वोट की चोट’ को तैयार 36 लाख वोटर, SIR के बाद बदला समीकरण, देखें डोमजूर से बाली तक की पूरी लिस्ट

Howrah Assembly Election 2026: हावड़ा जिले की 16 विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण में 29 अप्रैल को वोटिंग होगी. SIR के बाद जिले में 36.08 लाख मतदाता पंजीकृत हैं. पहले चरण के 93.19 फीसदी रिकॉर्ड वोटिंग के बाद हावड़ा तोड़ पायेगा कूचबिहार का रिकॉर्ड.

By Mithilesh Jha | April 28, 2026 6:55 AM

Howrah Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल की राजधानी से सटे हावड़ा जिले में कुल 16 विधानसभा सीटें हैं, जहां दूसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा. इस दिन कुल 36,08,841 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए पंजीकृत हैं. ये आंकड़े स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के बाद इलेक्शन कमीशन की ओर से जारी किये गये हैं.

हावड़ा की इन 16 सीटों पर 29 को वोट

इसके मुताबिक, हावड़ा जिले में 36,08,841 मतदाताओं में 18,50,003 पुरुष, 17,58,758 महिला और 80 थर्ड जेंडर वोटर हैं. जिले में जिन विधानसभा सीटों पर वोट पड़ेंगे, उनके नाम बाली, हावड़ा उत्तर, हावड़ा मध्य, शिवपुर, हावड़ा दक्षिण, संकराईल, पांचला, उलुबेड़िया पूर्व, उलुबेड़िया उत्तर, उलुबेड़िया दक्षिण, श्यामपुर, बागनान, आमता, उदयनारायणपुर, जगतबल्लभपुर और डोमजूर.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हावड़ा की 16 विधानसभा सीटें और वोटर की डिटेल

इन विधानसभा क्षेत्रों में कितने वोटर हैं. कितनी महिला और कितने पुरुष वोटर हैं. थर्ड जेंडर के कितने मतदाता इस बार वोट देने के योग्य हैं, इसका एक-एक डिटेल आपको यहां मिलेगा. सभी जिलों के वोटर का डिटेल इस चार्ट में देखें.

विधानसभा का नामपुरुष वोटरमहिला वोटरथर्ड जेंडरकुल मतदाता
बाली68826647434133573
हावड़ा उत्तर78911710298149948
हावड़ा मध्य1091121057072214821
शिवपुर96193987664194963
हावड़ा दक्षिण1212301193752240607
संकराईल1235031167427240252
पांचला1300391184553248497
उलुबेड़िया पूर्व1116551068179218481
उलुबेड़िया उत्तर1121571025113214671
उलुबेड़िया दक्षिण12251311453014237057
श्यामपुर1323561269193259278
बागनान1179021126724230578
आमता1328371241405256982
उदयनारायणपुर1172761118150229091
जगतबल्लभपुर1392661315346270806
डोमजूर1362271330036269236

इसे भी पढ़ें : उत्तर कोलकाता की 7 सीटों पर वोटर लिस्ट में बड़ी काट-छांट, SIR के बाद 10.84 लाख मतदाता करेंगे फैसला, देखें आपके क्षेत्र का पूरा डेटा

Howrah Assembly Election 2026: पहले चरण में टूटे मतदान के सारे रिकॉर्ड

पहले चरण की वोटिंग में बंगाल ने मतदान के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये थे. 23 अप्रैल को SIR के बाद फर्स्ट फेज में हुए चुनाव में 93.19 प्रतिशत मतदान हुआ. कूचबिहार में 96 प्रतिशत से अधिक लोगों ने वोट करके एक अनूठा रिकॉर्ड बना दिया. बंगाल में हुई बंपर वोटिंग से इलेक्शन कमीशन से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक खुश है. 23 अप्रैल को जिन 16 जिलों की 152 सीटों पर मतदान हुआ था, उन जिलों में कितनी वोटिंग हुई, यहां देखें.

विधानसभा का नामवोटिंग प्रतिशत
कूचबिहार96.2
अलीपुरदुआर93.2
जलपाईगुड़ी94.76
कलिम्पोंग83.04
दार्जिलिंग88.98
उत्तर दिनाजपुर94.16
दक्षिण दिनाजपुर95.44
मालदा94.79
मुर्शिदाबाद93.67
पूर्व मेदिनीपुर92.75
पश्चिम मेदिनीपुर92.19
झारग्राम92.26
पुरुलिया91.59
बांकुड़ा92.55
पश्चिम बर्धमान90.32
बीरभूम94.51
कुल वोट93.19
स्रोत : चुनाव आयोग

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव का फेज-2 होगा बेहद खास, जानें 3.21 करोड़ वोटर वाले इस चरण की हर छोटी-बड़ी डिटेल

दक्षिण कोलकाता में वोटर लिस्ट पर कैंची, ममता बनर्जी की भवानीपुर समेत 4 सीटों पर रोमांचक हुआ मुकाबला

उत्तर 24 परगना की 33 सीटों पर 29 अप्रैल को महादंगल, 71 लाख से ज्यादा वोटर लिखेंगे बंगाल की किस्मत

बंगाल चुनाव 2026: इन 8 जिलों में दूसरे चरण में होगी वोटिंग, वोटर्स का पूरा डिटेल यहां पढ़ें